नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उदघाटन

नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उदघाटन

नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उदघाटन
Modified Date: April 7, 2026 / 09:38 pm IST
Published Date: April 7, 2026 9:38 pm IST

देहरादून, सात अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारा (दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे) का उदघाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे तथा दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के उदघाटन की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की और अधिकारियों को इसे भव्य तथा सफल बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस आर्थिक गलियारे से उत्तराखंड में रोजगार, पर्यटन और व्यापार को बहुत बढ़ावा मिलेगा ।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस भव्य आयोजन में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह कार्यक्रम जन-उत्सव का रूप ले सके।

धामी ने कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक एवं आधुनिक साज-सज्जा के समन्वय से सजाने तथा कलाकारों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम न होकर प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक बने ।

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अपने घरों से निकलकर राष्ट्र ध्वज के साथ प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान कार्यक्रम में शामिल हों और पूरे राज्य में उत्सव जैसा माहौल बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देगा और राज्य को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त बनाएगा ।

उन्होंने कहा कि इस गलियारे के माध्यम से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी होने से न केवल पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा बल्कि उत्तराखंड में औद्योगिक और व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार होगा, जिससे युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि यह गलियारा लॉजिस्टिक्स, परिवहन और निवेश के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी ।

भाषा दीप्ति राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में