जयपुर में पुलिस का बदमाशों के खिलाफ अभियान, सैकड़ों संदिग्धों का हिरासत में लिया

जयपुर में पुलिस का बदमाशों के खिलाफ अभियान, सैकड़ों संदिग्धों का हिरासत में लिया

जयपुर में पुलिस का बदमाशों के खिलाफ अभियान, सैकड़ों संदिग्धों का हिरासत में लिया
Modified Date: March 18, 2025 / 10:20 pm IST
Published Date: March 18, 2025 10:20 pm IST

जयपुर, 18 मार्च (भाषा) जयपुर पुलिस ने शहर में संदिग्ध बदमाशों के खिलाफ मंगलवार तड़के अभियान चलाया और लगभग 700 दुर्दांत एवं संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लिया एवं अब उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस द्वारा आयुक्तालय के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान तहत सक्रिय अपराधियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया एवं उनके खिलाफ कानून के अनुसार अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस आयुक्त के मुताबिक अभियान में जिला पूर्व में लगभग 250 अपराधियों एवं जिला पश्चिम में लगभग 250 अपराधियों को हिरासत में लिया गया। इसी तरह दक्षिण जिले में लगभग 136 एवं उत्तर जिले में लगभग 73 संदिग्ध अपराधियों को हिरासत में लिया गया।

जोसफ ने कहा कि अब इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

भाषा पृथ्वी

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में