प्रणव झा कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण से संबद्ध एआईसीसी सचिव नियुक्त

प्रणव झा कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण से संबद्ध एआईसीसी सचिव नियुक्त

प्रणव झा कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण से संबद्ध एआईसीसी सचिव नियुक्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: August 29, 2022 9:52 pm IST

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने सोमवार को प्रणव झा को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण से संबद्ध अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का सचिव नियुक्त किया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाला चुनाव प्राधिकरण कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करा रहा है।

एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक पत्र में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रणव झा को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण से संबद्ध एआईसीसी सचिव के रूप में नियुक्त किया है।’’

झा इससे पहले पार्टी के संचार विभाग में एआईसीसी सचिव थे।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में