प्रशांत किशोर का दावा, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाने में मदद कर सकता हूं तो बिहार के नवजवानों को एमएलए भी बना सकता हूं, देखिए वीडियो

Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: March 9, 2019 6:01 am IST

पटना। जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर का वीडियो इन दिनों बहुत अधिक वायरल हो रहा है। जिसमें वो किसी सभा के दौरान घिरे हुए नज़र आ रहे हैं। और अपनी बेबाकी के लिए प्रसिद्ध प्रशांत युवाओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि अगर मैं किसी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाने में मदद कर सकता हूं तो बिहार के नवजवानों को मुखिया और एमएलए भी बना सकता हूं।

दरअसल प्रशांत किशोर को जदयू में रणनीतिकाकर का दर्जा प्राप्त है ऐसे में उनका यह बयान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसके चलते पार्टी के भीतर सियासी भूचाल की स्थिति आ सकती है।बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर के बयान से उनकी अपनी ही पार्टी में नाराजगी है क्योंकि उनका यह बयान सोशल मीडिया में बहुत अधिक वायरल हो रहा है जिसमें युवा वर्ग अपना समर्थन देते भी नज़र आ रहे है।

लेखक के बारे में