BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today Live News and Updates 19th June 2025: तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Today Live News and Updates 19th June 2025: तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

satya prakashUpdated on 19 Jun 2025 | 9:48 pm
Today Live News and Updates 19th June 2025/ Image Credit: ANI

Today Live News and Updates 19th June 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज देहरादून पहुंची। जहां वे राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान में आयोजित स्पेशल बच्चों के कार्यक्रम में शामिल होंगी और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित योग कार्यक्रम में योग करेंगी।

 

नई दिल्ली: Today Live News and Updates 19th June 2025: आज देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह 7 बजे से सभी सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल की एक-एक और गुजरात की दो विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक विसावदर में 12.10%, कडी में 9.05%, नीलांबुर में 13.15%, लुधियाना पश्चिम में 8.50% और कालीगंज में 10.83% हुआ।

ईरान और इजरायल के बीच भीषण जंग जारी है। दोनों देशों की तरफ से एक दूसरे पर मिसाइल दागी जा रही है। लगातार हो रहे हमलों में दोनों देशों के कई लोग मारे गए हैं। इजरायल ने आज 40 फाइटर जेट्स से ईरान के तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हमला किया। वहीं अब ईरान ने इस हमले का जवाब बड़े पैमाने में दिया है। ईरान ने इजरायल के सरोका अस्पताल पर अटैक किया। हमले के बाद सरोका अस्पताल में अफरातफरी मच गई और लोग वहां से भागते दिखे।

 

Today Live News and Updates 19th June 2025: नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंधु के तहत 110 भारतीय छात्र भारत पहुंच गए हैं। बता दें कि, ईरान और इजराइल जंग के बीच भारतीय छात्रों को इंडिगो की उड़ान से सुरक्षित भारत वापस लाया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर छात्रों ने बताया कि, भारत सरकार ने हमें सुरक्षित निकाला। ईरान में हालात बेहद खतरनाक थे और हम डर गए थे। सरकार ने अविश्वसनीय कदम उठाया और हमें सरकार पर गर्व है।

Government of India started 'Operation Sindhu'

Today Live News and Updates 19th June 2025: ईरान से रेस्क्यू किए गए छात्र यासिर गफ्फार ने कहा कि, “हमने मिसाइलों को गुजरते देखा और रात में तेज आवाजें सुनीं। मैं भारत पहुंचकर खुश हूं। मैंने अपने सपनों को नहीं खोया है। जब हालात ठीक हो जाएंगे तब हम फिर से ईरान जाएंगे।” वहीं, ईरान से भारत पहुंची छात्रा ग़ज़ल ने बताया, “हमें बहुत खुशी है कि हम वापस आए हैं। भारतीय दूतावास ने हमें बहुत अच्छे से रेस्क्यू किया। हम उनके बहुत आभारी हैं।”

19 Jun 2025 | 9:47 pm

Badvani News: जिला पंचायत बड़वानी में चाकूबाजी

बड़वानी-
जिला पंचायत बड़वानी में चाकूबाजी
MDM प्रभारी जयमाला कुमाव पर जानलेवा हमला
कंप्यूटर ऑपरेटर कामा सेनानी ने चाकू से किया हमला
घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी
पुलिस ने आरोपी को लिया कस्टडी में

19 Jun 2025 | 9:00 pm

Vidisha News: खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

विदिशा-
खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
एक दिवसीय दौरे पर विदिशा पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री
कृषि मंत्री ने मल्चिंग मशीन से शिमला मिर्च लगाई
परिवार के साथ अपनी डेयरी पर छोटे बेटे कुणाल का जन्मदिन मनाया
अच्छी किसानी बिना खेत में जाए नहीं हो सकती: शिवराज

19 Jun 2025 | 8:57 pm

Gwalior News: नगर निगम का सीवर के काम पर बड़ा एक्शन

ग्वालियर
नगर निगम का सीवर के काम पर बड़ा एक्शन,
मै. तूबा कंस्ट्रक्शन एवं इलेक्ट्रिकल्स पर 6 लाख 89 हजार 400 रुपये का जुर्माना,
सीवर संधारण कार्य में लापरवाही बरतने का मामला,
वार्ड 18 व 19 के लोगों ने सीएम हेल्पलाइन में कई थी शिकायत,
सीएम हेल्पलाइन में 36 शिकायतों से हुई थी शिकायत।

19 Jun 2025 | 8:38 pm

Balodabajar News: खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

बलौदाबाजार-
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
7 क्रेशर मशीन को किया सील
खपराडीह गांव में की कार्रवाई

19 Jun 2025 | 8:00 pm

Indore News: राजा और सौनम को 2 दिन कि पुलिस रिमांड

शिलॉन्ग : राजा और सौनम को 2 दिन कि पुलिस रिमांड ,

शिलॉन्ग पुलिस ने कुछ देर पहले कोर्ट में किया था पेश,

कोर्ट ने रॉज और सौनम का 2 दिन का पीआर पुलिस को दिया

सम्भवत सौनम को इंदौर ला सकती है शिलॉन्ग पुलिस

विशाल , आंनद , आकाश को भेजा 14 दिन ज्यूडिशियल कस्टडी

19 Jun 2025 | 7:39 pm

Jashpur News: बारिश से नदी नाले उफान पर

जशपुर-
बारिश से नदी नाले उफान पर
खरसोता गांव में पुल के ऊपर से बह रहा पानी
नदी पार करते समय फंसा ट्रैक्टर
SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी

19 Jun 2025 | 7:13 pm

Tikamgarh News: किसान ने आत्मदाह का किया प्रयास

टीकमगढ़-
किसान ने आत्मदाह का किया प्रयास
तहसील कार्यालय के बाहर खुद पर डाला पेट्रोल
जमीन पर कब्जे को लेकर परेशान है किसान
मौजूदा लोगों ने किसान की बचाई जान
अस्तोन गांव का रहने वाला है किसान

19 Jun 2025 | 6:57 pm

Mandsaur News: कार को करीब 500 मीटर तक घसीटा

मंदसौर:
ट्रक की चपेट में आई कार
कार को करीब 500 मीटर तक घसीटा
घटना CCTV कैमरे में कैद
हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि
दलौदा थाना क्षेत्र की घटना

19 Jun 2025 | 6:42 pm

Katni News: अगरबत्ती की दुकान में लगी आग

कटनी-
अगरबत्ती की दुकान में लगी आग
लाखों रुपये का सामान जलकर खाक
फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हुई
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

19 Jun 2025 | 6:11 pm

Raipur News: रायपुर जिला आबकारी विभाग की बडी कार्रवाई

रायपुर…

लालपुर स्थित सरकारी शराब दुकान में मिलावटी और बिना होलोग्राम की 300 पेटी शराब मिलने का मामला…

रायपुर जिला आबकारी विभाग की बडी कार्रवाई…

इलाके के एडीईओ राजेन्द्र नाथ तिवारी को हटाया…

ADEO टेक बहादुर कुर्रे को सौंपी गई नई जिम्मेदारी…

राज्य उड़नदस्ता ने अपनी रिपोर्ट सचिव आबकारी के जरिये राज्य सरकार को भेजी…

राज्य सरकार रिपोर्ट के आधार पर कर सकती है बडी कार्रवाई…

अनुबंधित ठेका कंपनी BIS के सुपरवायजर और 3 सेल्समेन फरार…

अनुबंधित ठेका कंपनी की भुमिका जांच के दायरे में…

आबकारी विभाग ने 1 FIR और पुलिस ने 2 FIR की है दर्ज…

आबकारी विभाग समेत पुलिस फरार आरोपियो की सरगर्मी से कर रही है तलाश…

अनुबंधित ठेका कंपनी का फरार सुपरवायजर और सेल्समैन गिरफ्तारी के बाद उगल सकता है कई बडे राज़…

19 Jun 2025 | 6:01 pm

Jabalpur News: फर्जी BPL कार्ड बनाने का खुलासा

जबलपुर- फर्जी BPL कार्ड बनाने का खुलासा

SDM के फर्जी साईन-सील लगाकर बने BPL कार्ड

जांच में 7 BPL कार्ड पाए गए फर्जी

फर्जी कार्ड बनवाने वाली महिला पर FIR दर्ज

आरोपी सरिता कोष्टा पर गोरखपुर थाने में FIR

19 Jun 2025 | 5:45 pm

Jabalpur News: MRP से ज्यादा दाम पर शराब बिक्री का मामला

जबलपुर- MRP से ज्यादा दाम पर शराब बिक्री का मामला

HC ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

आबकारी आयुक्त, कमर्शियल टैक्स विभाग, कलेक्टर जबलपुर को भी नोटिस

याचिका में करोड़ों रु की टैक्स चोरी का है आरोप

आबकारी विभाग की शह पर MRP से ज्यादा दाम परशराब बिक्री का है आरोप।

19 Jun 2025 | 5:23 pm

Raipur News: राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद

रायपुर…

राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद….

स्थानीय नागरिको समेत पुलिसकर्मियों के साथ भी बेखौफ होकर चोरी की वारदात को दे रहे अंजाम..

मरीन ड्राइव पर खडी पुलिसकर्मी की बाइक ले उडे चोर…

पूर्व में भी पचपेड़ी नाका स्थित ट्रैफिक थाना के सामने से पुलिसकर्मी का दो पहिया हो चुका है चोरी…

पुलिसकर्मी ने तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई एफआईआर…

19 Jun 2025 | 5:22 pm

Raipur News: एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर 10 लाख 11 हजार की ठगी

रायपुर…

एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर 10 लाख 11 हजार की ठगी….

आरोपी मोहित सागोरिका ने पीड़िता वीणा सिंह की बेटी का एमबीबीएस 2024 में भर्ती कराने का झांसा देकर की ठगी…

शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज…

आरोपी मोहित फरार…

राखी थाना क्षेत्र का मामला…

19 Jun 2025 | 5:07 pm

Raipur News: राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद

रायपुर…

राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद….

स्थानीय नागरिको समेत पुलिसकर्मियों के साथ भी बेखौफ होकर चोरी की वारदात को दे रहे अंजाम..

मरीन ड्राइव पर खडी पुलिसकर्मी की बाइक ले उडे चोर…

पूर्व में भी पचपेड़ी नाका स्थित ट्रैफिक थाना के सामने से पुलिसकर्मी का दो पहिया हो चुका है चोरी…

पुलिसकर्मी ने तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई एफआईआर…

19 Jun 2025 | 4:58 pm

Bemetara News: डिप्टी CM विजय शर्मा पहुंचे थानखम्हारिया

बेमेतरा: डिप्टी CM विजय शर्मा पहुंचे थानखम्हारिया
6 करोड़ से अधिक लागत के कई विकास कार्यो का किया भूमिपूजन
सांसद विजय बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू मौजूद
सरस्वती शिशु मंदिर आयोजित में है कार्यक्रम

19 Jun 2025 | 4:57 pm

Raipur News: चरणपादुका योजना कमिशन का खेल

ब्रेकिंग

चरणपादुका योजना कमिशन का खेल

दीपक बैज के आरोप पर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का पलटवार,

तो क्या कांग्रेस सरकार में कमिशन कम मिलता था

इसलिए भूपेश सरकार में योजना बंद की गई

आदिवासी को चरणपादुका मिलने पर कांग्रेस को तकलीफ क्यों

कांग्रेस ने चरणपादुका छीनी, जनता ने उन्हे बाहर कर दिया

दीपक बैज शहर में रह कर गांव का दुर्द भूल गए हैं

19 Jun 2025 | 4:47 pm

Bijapur News: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर

बीजापुर
तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर
हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत
जनपद ऑफिस के पास हुई घटना

19 Jun 2025 | 4:45 pm

Delhi News: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने के लिए आए- मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली: दिल्ली सचिवालय में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर से मुलाकात के बारे में दिल्ली मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने के लिए आए। वो जो NGO के माध्यम से बहुत सारे सर्विसेज कर रहे हैं उस पर चर्चा हुई और साथ ही 100 दिन में हमारी सरकार अभूतपूर्व काम करने में कायम हुई। हमने उनको इसकी भी पुस्तिका दी। वो बहुत सरप्राइज हुए हैं कि 100 दिन में इतने काम किए जा सकते हैं…उन्होंने अपने अनुभव सीएम को बताए…उन्होंने ये बताया कि वह कैसे मोदी जी के विजन से प्रभावित होते हैं…जो भारत का दोस्त है वो हर किसी का दोस्त बनता जा रहा है और जो भारत का दुश्मन है वो पूरे दुनिया का दुश्मन बनता जा रहा है। बहुत अच्छी बैठक रही…”

19 Jun 2025 | 4:42 pm

Raipur News: बिजली दर की जनसुनवाई में कांग्रेस करेगी विरोध

ब्रेकिंग

बिजली दर की जनसुनवाई में कांग्रेस करेगी विरोध

मामले में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

कांग्रेस जनसुनवाई करे या हड़ताल करे

जनता पहले भी साथ नहीं थी, अब भी नहीं है

कांग्रेस सरकार में हफ्ते हफ्ते भर बिजली कटी रहती थी

शांकभरी योजना बंद थी,
किसान को पानी नहीं मिलता था

आज सरकार नहीं है तो झूठी लोकप्रियता के लिए ऐसा कर रहे

19 Jun 2025 | 4:40 pm

Patna News: पूरे तरीके से अपराधियों का राज आ गया है- RJD नेता तेजस्वी यादव

पटना (बिहार): अपने आवास के बाहर गोलीबारी पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “पूरे तरीके से अपराधियों का राज आ गया है, अब सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो गया है। हमारे घर के बाहर गोलियां चल रही है ऐसा आज तक नहीं हुआ है। बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है…”

 

 

19 Jun 2025 | 4:32 pm

Vidisha News: लोडिंग वाहन और बाइक में भिड़ंत

विदिशा: लोडिंग वाहन और बाइक में भिड़ंत
हादसे में बुजुर्ग की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
घायल को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
सिविल लाइन थाने के भोपाल सांची रोड की घटना

19 Jun 2025 | 4:32 pm

Jammu News: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की चमक-धमक पूरे विश्व में गूंज रही है- तरुण चुघ

जम्मू: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी के 11 साल के गौरवमयी और ऐतिहासिक कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड लेकर भाजपा के सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में गांव-गांव जा रहे हैं… भाजपा लगातार जनसंपर्क के कार्यक्रम कर रही है, इसी के तहत हम हर शक्ति केंद्र पर ‘चौपाल’ के कार्यक्रम कर रहे हैं… निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन 11 सालों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का ऐतिहासिक काम हुआ है… देश में 4 करोड़ गरीबों को मकान मिले हैं, 3 करोड़ गरीबों को मकान मिलने वाले हैं, 25 करोड़ गरीबों का सशक्तिकरण हुआ है, 15 करोड़ से ज्यादा घरों तक पीने का पानी पहुंचा है, 12 करोड़ घरों में शौचालय और गैस सिलेंडर पहुंचा है… पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की चमक-धमक पूरे विश्व में गूंज रही है… आज भारत विश्व की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था है… भारत रुकने वाला नहीं, आगे बढ़ने वाला देश बना है… पाकिस्तान समेत पूरा विश्व सुरक्षा मामलों पर भारत की धमक को सुन रहा है… पाकिस्तान चाहे आतंकियों को कहीं भी छिपाए, वो भारत की सेना के निशाने पर हैं… 100 से ज्यादा आतंकी ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमने मिट्टी में मिलाए हैं…”

 

 

19 Jun 2025 | 4:27 pm

Mandsaur News: 5 हजार की रिश्वत लेते बाबू पंकेश योगी गिरफ्तार

मंदसौर: 5 हजार की रिश्वत लेते बाबू पंकेश योगी गिरफ्तार
जमीन आवास प्लाट डायवर्सन के नाम पर मांगी थी 15 हजार की रिश्वत
आरोपी SDM कार्यालय में बाबू के पद पर था पदस्थ
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की कार्रवाई

19 Jun 2025 | 4:11 pm

Gwalio News: मानसून ने दर्ज कराई आमद

ग्वालियर
मानसून ने दर्ज कराई आमद,
कई स्थानों पर हुआ जलभराव,
कई दुकानों में घुसा पानी,
सिटी सेंटर में स्कूल बस सहित तीन 4 पहिया वाहन सड़क में धसे,
एक महीने पहले ही सड़क का हुआ था निर्माणा,
नगर निगम डाल रहा है सीवर की लाइन,
खुदाई से हुए गड्ढों में धसे तीन वाहन,
लोगों को हो रही है आवाजाही में परेशानी,
मौसम विभाग के अनुसार,
ऑरेंज अलर्ट जारी,
आगामी 4 दिनों तक ग्वालियर में अच्छी बारिश का अनुमान।

19 Jun 2025 | 4:08 pm

Bhopal News: प्रमोशन के नियमों को लेकर सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

भोपाल…..
प्रमोशन के नियमों को लेकर सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन….
मध्यप्रदेश लोकसेवा पदोन्नति नियम 2025 का नोटिफिकेशन हुआ जारी….
मंगलवार को मोहन कैबिनेट ने दी थी मंजूरी….
अब पदोन्नति के लिए प्रक्रिया होगी शुरू…

19 Jun 2025 | 4:04 pm

Delhi News: राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस ने एक अनोखा प्रयोग किया है- कांग्रेस नेता सचिन पायलट

दिल्ली: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी द्वारा आयोजित ‘रोजगार मेला’ कार्यक्रम पर कहा, “आज राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस ने एक अनोखा प्रयोग किया है।मैं बधाई देना चाहता हूं कि हमारे राजनीतिक दल और हमारे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक मंच उपलब्ध करवाया है, जहां हजारों युवाओं के लिए संभावनाएं पैदा हुई हैं। एक ऐसा मंच जो बड़ी-बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों को एक साथ लेकर आया है। भारत सरकार और सत्ताधारी दल को सबक लेना चाहिए कि केवल राजनीति नहीं बल्कि जनता के बीच काम भी करना चाहिए… यह बहुत ही सफल प्रयोग है…”

 

19 Jun 2025 | 3:57 pm

Mungeli News: ब्राउन शुगर बेचते 2 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली: ब्राउन शुगर बेचते 2 आरोपी गिरफ्तार
1.50 लाख रु की कीमत का ब्राउन शुगर जब्त
NDPS एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

19 Jun 2025 | 3:56 pm

Jabalpur News: पुरानी रंजिश पर बेरहमी से मारपीट

जबलपुर- पुरानी रंजिश पर बेरहमी से मारपीट

4 आरोपियों ने 2 युवकों से की मारपीट

ज़मीन पर लेटाकर लाठी डंडों से की पिटाई

मारपीट की घटना का वीडियो आया सामने

बघराजजी में हुई घटना की पीड़ितों ने की शिकायत

पुलिस अधिकारियों ने कुंडम थाना पुलिस को दिए कार्यवाई के निर्देश

19 Jun 2025 | 3:56 pm

Raipur News: भूपेश बघेल के आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का बयान

ब्रेकिंग

भूपेश बघेल के आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का बयान

कांग्रेस के 5 साल के कुशासन को पूरे देश ने देखा है

ऐसा हर किसी के साथ क्यों नहीं होता

कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है

भ्रष्टाचार में फंसे है तो पूछताछ, कार्रवाई होगी ही
================

चरणपादुका में कमीशन का खेल होगा

दीपक बैज के आरोप पर किरण देव का पलटवार

जिसकी पैर में कभी छाले नही पड़े, वो दर्द क्या जानेगा

बस्तर, सरगुजा के आदिवासी जंगल जाकर वनोपज लाते है

उनके पैर में कोई कांटा न चुभे, इसलिए पादुका दे रहे

कांग्रेस ये काम नही कर सकी,

दुर्भाग्य है कि उसने अपने समय ये योजना बंद कर दी

ये क्या बोलेंगे, जनता इन्हे बोलने लायक नही छोड़ी है

=================

शाला प्रवेश उत्सव का कांग्रेसी विधायकों ने विरोध किया

मामले में किरण देव का बयान,

बच्चे चाहते हैं, शाला प्रवेश उत्सव में जन प्रतिनिधि आएं

उनकी बीच शामिल हों, उन्हें आशीर्वाद दें

आप बहिष्कार करेंगे तो आपको सवाल भी नही नही उठाने चाहिए

19 Jun 2025 | 3:56 pm

Jabalpur News: पुरानी रंजिश पर बेरहमी से मारपीट

जबलपुर- पुरानी रंजिश पर बेरहमी से मारपीट

4 आरोपियों ने 2 युवकों से की मारपीट

ज़मीन पर लेटाकर लाठी डंडों से की पिटाई

मारपीट की घटना का वीडियो आया सामने

बघराजजी में हुई घटना की पीड़ितों ने की शिकायत

पुलिस अधिकारियों ने कुंडम थाना पुलिस को दिए कार्यवाई के निर्देश

19 Jun 2025 | 3:55 pm

Indore News: इंदौर से सौनम देवास नाका के फ्लैट से गाजीपुर गई थी

बिग ब्रेकिंग

इंदौर से सौनम देवास नाका के फ्लैट से गाजीपुर गई थी

सौनम बुरखा पहनकर गई थी गाजीपुर,

शिलॉन्ग पुलिस ने 1 घण्टे से ड्राइवर से की पूछताछ,

एर्टिगा कार से सौनम गई थी गाजीपुर ,

ड्राइवर का नाम पीयूष है

सोनम को देवास नाका स्थित उसी फ्लैट से लेकर गाजीपुर गया था पीयूष जिसमें हत्या के बाद इंदौर आकर छिपी हुई थी सोनम

बुर्का पहनकर कार में बैठी थी सोनम

रास्ते भर सोनम ने कुछ नहीं खाया

सोनम को छोड़ने 2 ड्राइवर गए थे गाजीपुर

गाजीपुर बायपास पर छोड़कर चला गया था पीयूष

सोनम ने कई बार कार रुकवाकर कार से उतरकर फोन पर बात की थी ।

19 Jun 2025 | 3:36 pm

Gandhi Nagar News: विजय रूपाणी जी का जीवन सादगी भरा रहा है- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

गांधीनगर, गुजरात: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम हुआ है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती…विजय रूपाणी जी का जीवन सादगी भरा रहा है…मैं इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने चरणों में स्थान दें और परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दे…”

 

 

19 Jun 2025 | 3:35 pm

Morena News: बदमाशों मे कोंचिंग सेंटर में की मारपीट

मुरैना: बदमाशों मे कोंचिंग सेंटर में की मारपीट
बदमाशों ने शिक्षक और छात्रों के साथ की मारपीट
छात्रों ने बदमाशों को घेरकर कोचिंग के अंदर पीटा
मारपीट की घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी
जीवाजी गंज की घटना

19 Jun 2025 | 3:25 pm

Indore News: शिलांग पुलिस ने शहर के टैक्सी ड्राइवर से 1 घण्टे तक कि पूछताछ

बिग अपडेट

इंदौर : शिलांग पुलिस ने शहर के टैक्सी ड्राइवर से 1 घण्टे तक कि पूछताछ,

क्राइम ब्रांच में 1 घण्टे तक नही पूछताछ,

मीडिया से मुंह छुपाकर भाग रहा था टैक्सी ड्राइवर,

पूछने पर कहा अधिकारियों को जो बताना था बता दिया है,

सौनम सम्भवतः इसी टैक्सी ड्राइवर के साथ गाजीपुर गई थी,

सौनम के इसी टैक्सी ड्राइवर के साथ गाजीपुर जाने की संभावना

19 Jun 2025 | 3:17 pm

Bihar News: प्रधानमंत्री मोदी बिहार आ रहे हैं और ये पैसा जो खर्च हो रहा है, यह सब रुपया बिहार की जनता का है- प्रशांत किशोर

गोपालगंज, बिहार: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर कहा, “… प्रधानमंत्री मोदी बिहार आ रहे हैं और ये पैसा जो खर्च हो रहा है, यह सब रुपया बिहार की जनता का है… प्रधानमंत्री मोदी आकर लोगों से कह रहे हैं कि हमने जनता के लिए अनाज और ट्रेन की व्यवस्था कर दी है… लोग यह जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी कहें कि बिहार में पलायन कब रुकेगा?.. बिहार में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर लाखों लोग भाजपा को वोट देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को बताना चाहिए कि फैक्ट्रियां गुजरात में ही क्यों लगती हैं, बिहार में फैक्ट्री क्यों नहीं लगती है?..”

19 Jun 2025 | 3:15 pm

Delhi News: प्रधानमंत्री ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है- केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल

दिल्ली: ईरान से अपने नागरिकों को वापस लाने के भारत के ऑपरेशन सिंधु पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि भारत के लोग जो ईरान में फंसे हुए हैं, उनको ऑपरेशन सिंधु के तहत सकुशल भारत लाया जा रहा है… प्रधानमंत्री ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है…”

 

 

19 Jun 2025 | 3:12 pm

Delhi News: हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दीर्घायु हो और वे हमेशा खुश रहें- कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत

दिल्ली: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर कहा, “हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दीर्घायु हो और वे हमेशा खुश रहें। वे जिस बुलंदी के साथ न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, वे उसे अपने मुकाम तक पहुंचाएं। हम सभी ने राहुल गांधी से एक बात सीखी है कि आपको 56 इंच की छाती नहीं बल्कि करुणा चाहिए…”

 

 

19 Jun 2025 | 2:58 pm

Dharsiwa News: धरसीवा लव जिहाद मामले में विहिप का बयान

धरसीवा लव जिहाद मामले में विहिप का बयान

एसपी ऑफिस का घेराव करेगा विश्व हिंदू परिषद

21 जून तक पुलिस को दिया अल्टीमेटम

नाबालिक लड़की नहीं मिली तो किया जायेगा घेराव

एसपी ऑफिस घेराव के बाद प्रदेश व्यापी आंदोलन भी होगा

आरोपी साबिर अली के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग

पूरा मामला ही लव जिहाद का : विहिप

6 महीने से नाबालिक लापता परिजन से बात तक नहीं हुई: विहिप

19 Jun 2025 | 2:39 pm

Raipur News : भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पलटवार

रायपुर

जेल में लखमा और भाटिया के साथ व्यक्तिगत दुश्मनी निकली जा रही

भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पलटवार

कहा कि भूपेश बघेल को बहुत दिन बाद अपने शुभचिंतकों की याद आई

पूर्व मंत्री और विधायक के साथ अमानवीय व्यवहार हो ही नहीं सकता

जेल में भी अस्पताल है वहां उसका इलाज चल रहा है अगर कोई अलग से इलाज चाहिए तो बता दे सरकार वह भी कर देगी

कई दिनों से भूपेश बघेल अपने शुभचिंतकों से मिलने के लिए समय नहीं निकल पा रहे थे एक शुभचिंतक विजय भाटिया आए हैं तो वह मिलने पहुंचे हैं

19 Jun 2025 | 2:14 pm

Jabalpur News : होटल वैलवेट इन होटल में चलाया जा रहा था सैक्स रैकेट

जबलपुर

होटल वैलवेट इन में पुलिस का छापा

होटल में चलाया जा रहा था सैक्स रैकेट

3 युवतियों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल संचालक प्रदीप मिश्रा भी गिरफ्तार

विजयनगर के ज़ीरो डिग्री इलाके में संचालित है होटल

लार्डगंज थाना पुलिस की कार्यवाई

19 Jun 2025 | 2:03 pm

Rewa News: 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म

रीवा
13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
बिछिया थाना क्षेत्र के पाण्डेय टोला की घटना

19 Jun 2025 | 1:59 pm

Balaghat News: मैंगनीज और इंडिया लिमिटेड खदान में हादसा

बालाघाट
मैंगनीज और इंडिया लिमिटेड खदान में हादसा
अंडर ग्राउंड में काम के दौरान मजदूर की मौत
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
रूपझर थाना क्षेत्र का मामला

19 Jun 2025 | 1:54 pm

Bihar News: प्रधानमंत्री मोदी कल बिहार आ रहे हैं और वे कुछ अच्छी योजनाएं समर्पित करेंगे – LJP नेता अरुण भारती

पटना, बिहार: LJP (रामविलास) नेता अरुण भारती ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी कल बिहार आ रहे हैं और वे बिहार को कुछ अच्छी योजनाएं समर्पित करेंगे…विकसित भारत के लक्ष्य में बिहार का भी अपना योगदान हो और बिहार को आगे बढ़ाने के लिए NDA सरकार हर संभव प्रयास करती रही है और इन्हीं प्रयासों को बल देने के लिए प्रधानमंत्री आ रहे हैं…”

19 Jun 2025 | 1:46 pm

Jabalpur News: भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ऐशबाग ब्रिज का मामला

जबलपुर- भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ऐशबाग ब्रिज का मामला

PWD मंत्री राकेश सिंह का बयान

4 सदस्यीय जांच कमेटी जल्द सौंपेगी रिपोर्ट

जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्यवाई

ब्रिज की गलत ड्रॉइंग-डिज़ाईन बनाने वालों पर होगी कार्यवाई

सेफ्टी मेज़र्स को अपनाकर सुधारा जाएगा ऐशबाग ब्रिज

NHAI और सम्बंधित विभागों से तकनीकी सलाह लेकर शुरू होगा सुधार कार्य

19 Jun 2025 | 1:21 pm

Datia News: विधायक कॉलोनी में अज्ञात चोरों की चोरी, नगदी समेत लाखों का माल लेकर भागे चोर

दतिया
विधायक कॉलोनी में अज्ञात चोरों की चोरी
चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना
नगदी समेत लाखों का माल लेकर भागे चोर
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
भांडेर थाना क्षेत्र के विधायक कॉलोनी का मामला

19 Jun 2025 | 1:17 pm

Raipur News : कांग्रेसी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के कार्यालय पहुंचे

रायपुर

कांग्रेसी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के कार्यालय पहुंचे

महंगी बिजली , बिजली कटौती के विरोध में और बिजली बिल हाफ करने की मांग को लेकर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे

लालटेन लेकर कर रहे नारेबाजी

विद्युत नियामक आयोग कार्यालय में चल रही सुनवाई

19 Jun 2025 | 1:09 pm

Jammu News : जम्मू-कश्मीर में पर्यटन फिर से शुरू होने पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री का बयान

अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटन फिर से शुरू होने पर कहा, “… अच्छे दिन वापस लौटेंगे क्योंकि पिछले 2-3 सालों में यहां हमने पर्यटन में उछाल देखा था… कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद जिस तरह की परिस्थितियां बनी थी तो यहां करोड़ों की संख्या में टूरिस्ट आ रहे थे… मुझे लगता है कि अगले 1 महीने में वापस पुरानी परिस्थिति लौटेगी… कल मुख्यमंत्री से भी इस बारे में विस्तार से चर्चा हुई है…”

19 Jun 2025 | 1:01 pm

Indore News: क्राइम ब्रांच निकला सोनम का भाई गोविंद

इंदौर : क्राइम ब्रांच निकला सोनम का भाई गोविंद

अपने साथ ऑफिस के 3 कर्मचारियों को लेकर आया था गोविंद

IBC24 पर गोविंद ने कहा

शिलॉन्ग पुलिस ने बुलाया था

ऑफिस के कर्मचारियों से हो रही है पूछताछ,

2 लड़कियां भी गोविद के साथ आई थी,

इनसे भी शिलॉन्ग पुलिस की है पूछताछ

सम्भवत दोनों लड़कियां सौनम के साथ ऑफिस में काम करती है ,

19 Jun 2025 | 12:56 pm

Raipur News: छत्तीसगढ़ में खाद बीज की कमी का विरोध करेगी कांग्रेस

रायपुर: छत्तीसगढ़ में खाद बीज की कमी का विरोध करेगी कांग्रेस ,

25 से 30 जून के बीच सभी सोसाइटियों में होगा प्रदर्शन ,

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया ऐलान ,

सभी जिलों की खाली सोसाइटियों में होगा विरोध ,

प्रदेश में किसान खाद बीज की कमी से बेहद परेशान हैं ,

कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है, हम प्रदर्शन करेंगे ,

19 Jun 2025 | 12:42 pm

Raipur News: केंद्रीय जेल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल.

रायपुर: केंद्रीय जेल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल.

2 हज़ार करोड़ रुपए के शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद है कवासी लखमा और भूपेश बघेल के करीबी विजय भाटिया ,

15 जनवरी को ईडी ने कवासी लखमा को किया था गिरफ्तार.

विजय भाटिया पखवाड़े पर पहले गिरफ्तार हुए हैं ,

भूपेश बघेल दोनों से कर रहे हैं मुलाकात….

19 Jun 2025 | 12:38 pm

Raipur News: प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की दशा और दिशा लगातार बदलने का काम कर रही है डबल इंजन: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “जिस तरह से तेजस्वी यादव और लालू यादव ने बिहार की दुर्दशा की है, बिहार की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी। कैसे बिहार में जंगल राज चलता था, कैसे लूटपाट होती थी, कैसे माफिया राज बिहार में लालू यादव और तेजस्वी यादव की सरकार में हुआ करता था। बिहार की जनता कभी नहीं भूल सकती है। डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की दशा और दिशा लगातार बदलने का काम कर रही है…निश्चित तौर पर बिहार की जनता NDA के साथ खड़ी है…”

19 Jun 2025 | 12:32 pm

Indore News: सोनम के भाई गोविंद को क्राइम ब्रांच बुलाया

इंदौर : सौनम के भाई गोविंद को क्राइम ब्रांच बुलाया गया ,

क्राइम ब्रांच पर शिलॉन्ग पुलिस भी मौजूद,

कल ही शिलॉन्ग पुलिस गोविंद के गोडाउन और ऑफिस पर की थी पूछताछ

गोविंद से क्राइम ब्रांच में शिलॉन्ग पुलिस कर रही पूछताछ

19 Jun 2025 | 12:25 pm

israeli News: इजरायल के सरोका अस्पताल पर ईरान ने किया मिसाइल अटैक

इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग जारी है। दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइलों की बारिश कर रहे हैं। इजरायल ने आज 40 फाइटर जेट्स से ईरान के तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हमला किया और अराक रिएक्टर पर बमबारी की। पलटवार करते हुए ईरान ने इजरायल के सरोका अस्पताल पर अटैक किया। हमले के बाद सरोका अस्पताल में अफरातफरी मच गई और लोग वहां से भागते दिखे।

19 Jun 2025 | 12:20 pm

ठगी और दुष्कर्म तो बीजेपी की सरकार में चल रहा है: दीपक बैज

रायपुर:  बीजेपी के पोस्ट पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का बयान,

ठगी और दुष्कर्म तो बीजेपी की सरकार में चल रही है,

खुले आम रेत माफिया जो कर रहे वो डकैती नहीं है क्या ?

परिवहन विभाग में जो हो रहा है वह रंगदारी नहीं है क्या ?

छोटी छोटी बच्चियों से दुष्कर्म हो रहे यह क्या है ?

शर्म आनी चाहिए बीजेपी को….

19 Jun 2025 | 12:04 pm

Indore News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे इंदौर

इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे इंदौर

कलेक्टर कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री

बड़वानी में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर से वर्चुअल जुड़ें मुख्यमंत्री

खराब मौसम के कारण वर्चुअली कार्यक्रम में होंगे शामिल

19 Jun 2025 | 11:57 am

Ayodhya News: INDI गठबंधन देश के संविधान को बचाने के लिए बना था: सांसद अवधेश प्रसाद

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “… INDI गठबंधन देश के संविधान को बचाने के लिए बना था… INDI गठबंधन देश में जाति जनगणना कराने के लिए बना है… देश में आजादी लाने वाले महापुरुषों का सपना अभी भी अधूरा है। आजादी का लाभ देश के सभी लोगों को नहीं मिल पाया है और उसी को दिलाने के लिए INDI गठबंधन बना है। यह किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए बना है… INDI गठबंधन का उद्देश्य कोई मामूली उद्देश्य नहीं है बल्कि राष्ट्रहित में काम करने का उद्देश्य है…”

19 Jun 2025 | 11:43 am

Raipur News: ईरान और इजराइल के बीच हो रहे भीषण युद्ध में छत्तीसगढ़ औऱ मध्यप्रदेश के कई परिवार फंसे

रायपुर: ईरान और इजराइल के बीच हो रहे भीषण युद्ध में छत्तीसगढ़ औऱ मध्यप्रदेश के कई परिवार फंसे…

रायपुर सेंट्रल जेल में पदस्थ जेलकर्मी की बेटी,दामाद समेत 2 नाती ईरान के कुम्म शहर में फंसे…

दामाद एजाज जैदी और बेटी एमन जैदी ईरान गये थे पढाई करने…

दामाद एजाज जैदी दमोह मप्र के है मूल निवासी…

बुधवार दोपहर से सभी का संपर्क पुरी तरह टूटा…नही हो पा रही है किसी से बातचीत…

परिजनो ने राज्य और केंद्र सरकार से सकुशल वापस लाने की लगाई गुहार…

19 Jun 2025 | 11:28 am

Dhamtari News: हीट एंड रन का मामला आया सामने

धमतरी: हीट एंड रन का मामला आया सामने
तेज रफ्तार कार ने ट्रक ड्राइवर को मारी टक्कर
टक्कर के बाद कार सवार फरार
हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके ही मौत
घटना का CCTV फुटेज आया सामने
भखारा थाना क्षेत्र के कोसमर्रा पास की घटना

19 Jun 2025 | 11:10 am

Pathalgaon News: बगीचा नगर पंचायत के मुख्य मार्ग में जलभराव

पत्थलगांव- बगीचा नगर पंचायत के मुख्य मार्ग में जलभराव
जलभराव से से सड़क पर आवागमन बाधित
नाले पर अतिक्रमण की वजह से सड़क पर बह रहा पानी
सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी कतार
बगीचा से अम्बिकापुर और कांसाबेल मार्ग हुआ बंद

19 Jun 2025 | 10:47 am

रायपुर: कांग्रेस जनहित के मुद्दे पर हुई सरकार पर हमलावर ….

रेत खदान , लॉ एंड आर्डर, युक्तियुक्तकरण , शराब और खाद बीज की कमी के बाद अब महंगी बिजली को लेकर खोला मोर्चा…..

कुछ देर में कांग्रेसी विद्युत विनियामक कार्यालय में जन सुनवाई का करेंगे विरोध प्रदर्शन …

हंगामे के आसार , पुलिस अलर्ट …..

19 Jun 2025 | 10:47 am

Rajgarh News Today: तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराई, 2 युवक की मौत, 5 घायल, 3 की हालत गंभीर

राजगढ़-
तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराई
2 युवक की मौत, 5 घायल, 3 की हालत गंभीर
आगरा-मुंबई हाइवे पर हुआ हादसा
मामला करनवास थाना क्षेत्र की घटना

19 Jun 2025 | 10:42 am

Balaghat Today News: सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व में दिखी गौरा बाघिन, अपने 4 बच्चों सहित घूमते नजर आई गौरा बाघिन

बालाघाट
सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व में दिखी गौरा बाघिन
अपने 4 बच्चों सहित घूमते नजर आई गौरा बाघिन
पर्यटकों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व का मामला

19 Jun 2025 | 10:37 am

Ghaziabad News Today: थाने के सामने युवक को मारी गोली, दबंगों ने पुलिस को दी खुली चुनौती!

गाजियाबाद: थाने के सामने युवक को मारी गोली, दबंगों ने पुलिस को दी खुली चुनौती! थाना मुरादनगर क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात
रविंदर शर्मा के बेटे पिंटू को मारी गई गोली आरोपी मोंटी और अजय ने पहले की घर के बाहर फायरिंग, फिर थाने के बाहर दिया वारदात को अंजाम
फायरिंग के वक्त मौके पर मौजूद थी पुलिस, वीडियो भी बनाया गया ! घायल पिंटू को। गंभीर, अवस्था में अस्पताल में कराया भर्ती उपचार के दौरान हुई मौत !
थाने के सामने फायरिंग से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल !

19 Jun 2025 | 10:37 am

Raigarh News Today: रेत का अवैध भंडारण। तीन ठेका कंपनियों पर 13 लाख का जुर्माना

रायगढ़
रेत का अवैध भंडारण। तीन ठेका कंपनियों पर 13 लाख का जुर्माना। खनिज विभाग ने लगाया जुर्माना। एचओजी प्राइवेट लिमिटेड पर 2.3 लाख, सिम्प्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5.6 लाख, एनसीसी पर 5.6 लाख का लगाया जुर्माना। जांच के दौरान 4 हजार घन मीटर रेत का पाया गया था भंडारण। खनिज विभाग की कार्रवाई।

19 Jun 2025 | 10:36 am

Jabalpur News Today: समर वेकेशन ने रेलवे को किया मालामाल, पश्चिम मध्य रेलवे ने 2 माह में कमाए 416 करोड़ रु

जबलपुर- समर वेकेशन ने रेलवे को किया मालामाल

पश्चिम मध्य रेलवे ने 2 माह में कमाए 416 करोड़ रु

अप्रैल,मई में करीब 2 करोड़ यात्रियों ने किया ट्रेन में सफर।

19 Jun 2025 | 10:18 am

Jagdalpur News Today: जमीन विवाद को लेकर चाचा ने नाबालिक भतीजी पर चलाए चाकू

जगदलपुर: जमीन विवाद को लेकर चाचा ने नाबालिक भतीजी पर चलाए चाकू

नाबालिक युवति को किया गया मेडिकल कॉलेज में किया भर्ती

परपा पुलिस ने मामला किया दर्ज राजुर में जमीन विवाद को लेकर सगे भाइयों के परिवार में विवाद

19 Jun 2025 | 10:07 am

Jagdalpur News Today: जिओ नंबर पर ₹5 लाख का लकी ड्रा 9 लाख की हो गई महिला से ठगी

जगदलपुर: जिओ नंबर पर ₹5 लाख का लकी ड्रा 9 लाख की हो गई महिला से ठगी

जगदलपुर की रहने वाली अरुणा साहू को 5 साल से ठग रहा था आरोपी युवक धर्मेंद्र साहू

किस्तो में लिए पैसे शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अलग-अलग नाम से कभी सीबीआई अफसर कभी लकी ड्रॉ देने के नाम पर महिला से कर रहा था ठगी

19 Jun 2025 | 10:00 am

Jagdalpur News Today: जिला उपभोक्ता आयोग ने निर्णय, ऋण अदायगी के बाद भी दस्तावेज नहीं देने पर ढाई लाख रुपए का लगाया जुर्माना

जगदलपुर : जिला उपभोक्ता आयोग ने निर्णय
ऋण अदायगी के बाद भी दस्तावेज नहीं देने पर ढाई लाख रुपए का लगाया जुर्माना

स्टेट बैंक की कलेक्टर शाखा ने होम लोन के दस्तावेज देने में की थी लापरवाही

30 दिनों की अवधि के भीतर भूमि से संबंधित दस्तावेज बैंक ने ग्राहक को नहीं दिए

जगदलपुर की सरोज देवी की आवेदन पर उपभोक्ता आयोग का जुर्माना

19 Jun 2025 | 9:47 am

Balod News Today: कंकालीन में मंदिर किनारे मिला शख्स का शव, मृतक के शरीर में मिले चोट के निशान

बालोद-
कंकालीन में मंदिर किनारे मिला शख्स का शव
मृतक के शरीर में मिले चोट के निशान
सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करता था मृतक
गुरूर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

19 Jun 2025 | 9:38 am

Durg News Today: निगम कर्मी पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, शराब पीने पैसे की मांग कर रहे थे आरोपी

दुर्ग:
निगम कर्मी पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
शराब पीने पैसे की मांग कर रहे थे आरोपी
पुलिस ने नाबालिग समेत 3 को किया गिरफ्तार
पदमनाभपुर थाना क्षेत्र का मामला

19 Jun 2025 | 9:33 am

Bhopal News Today: Mp पुलिस की अब तक कि सबसे बड़ी सर्जरी,1100 थानों के 10,482 पुलिसकर्मियों का 5 दिन में हुआ तबादला..

Mp पुलिस की अब तक कि सबसे बड़ी सर्जरी,1100 थानों के 10,482 पुलिसकर्मियों का 5 दिन में हुआ तबादला..

05 वर्ष से अधिक समय से एक ही पुलिस थाने में जमे सभी हटाए..

अगले एक सप्ताह में ये सभी नए थाने पर ज्वाइन हो जायेगे…

MP पुलिस के आज तक के इतिहास की सबसे बड़ी सर्जरी…

टॉप पांच जिले जहां हुए तबादले

1. इंदौर नगरीय -1,029
2. ग्वालियर -828
3. भोपाल नगरीय -699
4. जबलपुर -535
5. नर्मदापुरम -372.

आरक्षक,प्रधान आरक्षक,ASI से SI तक के पुलिसकर्मियों के हुए तबादले..

19 Jun 2025 | 9:22 am

Bilaspur News Today: होटल पैट्रिशियन में पुलिस की दबिश, देर रात पुलिस ने दी दबिश

बिलासपुर-
होटल पैट्रिशियन में पुलिस की दबिश
देर रात पुलिस ने दी दबिश
रूम बुक कर युवक- युवतियां नशाखोरी करते मिले
शराब और हुक्का पीते पुलिस ने पकड़ा
होटल प्रबंधन को नोटिस जारी
सिरगिट्टी थाना पुलिस की कार्रवाई

19 Jun 2025 | 9:21 am

Ambikapur News Today: बरसात की दस्तक के साथ छाए बादल, लगातार बारिश से खेती किसानी में जुटे किसान

अंबिकापुर-
बरसात की दस्तक के साथ छाए बादल
लगातार बारिश से खेती किसानी में जुटे किसान
पर्यटन स्थल मैनपाट का मौसम हुआ सुहाना
टाइगर प्वाइंट में दिख रही मनमोहक छटा

19 Jun 2025 | 9:11 am

Ambikapur News Today: 3 जिलों के CMHO को नोटिस जारी, राष्ट्रीय मिशन के कार्यो में पाई गई कमी

अंबिकापुर-
3 जिलों के CMHO को नोटिस जारी
संभागस्तरीय बैठक के दौरान राष्ट्रीय मिशन के कार्यो में पाई गई कमी
कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा ने जारी किया नोटिस
बारिश के पहले संभागस्तरीय स्वास्थ्य कमर्चारियों की ले रहे थे बैठक

19 Jun 2025 | 9:07 am

Sagar News Today: युवक के सिर पर गोली मारकर हत्या की कोशिश, पुराने विवाद को लेकर युवक पर कट्टे से दो फायर

सागर-
युवक के सिर पर गोली मारकर हत्या की कोशिश
पुराने विवाद को लेकर युवक पर कट्टे से दो फायर
अज्ञात युवकों ने किया 21 वर्षीय प्रहलाद पर हमला
गंभीर हालत में घायल को लाया गया अस्पताल
देवरी थाना के खतौली गांव की घटना

19 Jun 2025 | 9:05 am

Gwalior News Today: नौकरी की तलाश में दुबई गया युवक लापता, 25 दिन बाद आई मौत की खबर

ग्वालियर
नौकरी की तलाश में दुबई गया युवक लापता,
25 दिन बाद आई मौत की खबर,
परिवार में छाया मातम,
घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल,
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में रहने वाला सूरज शर्मा,
18 मई को यूएई के लिए हुआ था रवाना,
यूएई पहुंचकर 25 मई को पत्नी से हुई आखिरी बार बात,
मौत से पहले सूरज का यूएई से आखरी वीडियो आया सामने।

19 Jun 2025 | 9:04 am

Gwalior News Today: 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, कोरोना पॉजिटिव मरीजों को क्वारंटीन किया गया

ग्वालियर
4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले,
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को क्वारंटीन किया गया,
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 57,
16 दिन में 57 मरीज कोरोना पॉजिटिव, इनमें 26 डॉक्टर।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am