सवाल आपका है

President Droupadi Murmu Visit Odisha: रायपुर से ओडिशा जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नयागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में करेंगी शिरकत, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

Kargil Vijay Diwas 2025 | Photo Credit: Droupadi Murmu X Handle

Kargil Vijay Diwas 2025 | Photo Credit: Droupadi Murmu X Handle

भुवनेश्वर। President Droupadi Murmu Visit Odisha: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरे के दौरान मुर्मू नयागढ़ के कालियापल्ली में भारतीय विश्वबासु सबर समाज के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी। वह दोपहर के समय रायपुर से भुवनेश्वर पहुंचेंगी और हेलीकॉप्टर से नयागढ़ के कांतिलो जाएंगी।

read more: Nagpur Violence Latest Update: नागपुर हिंसा मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! आरोपी फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर, मौके पर अधिकारी मौजूद 

वह कांतिलो नीलामाधव मंदिर जाएंगी और फिर मुख्य अतिथि के रूप में कालियापल्ली में समारोह में भाग लेंगी। वह शाम को भुवनेश्वर लौटेंगी और रात में राजभवन में रुकेंगी। मंगलवार को वह नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर भुवनेश्वर और नयागढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए करीब 360 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

रजत जयंती में शामिल हुईं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं। विधानसभा पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इस मौके पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद थे। उन्होंने विधायकों के साथ फोटो भी खिंचाई।

Exit mobile version