राष्ट्रपति पद के लिए शिवसेना ने RSS प्रमुख मोहन भागवत का नाम सुझाया

राष्ट्रपति पद के लिए शिवसेना ने RSS प्रमुख मोहन भागवत का नाम सुझाया

राष्ट्रपति पद के लिए शिवसेना ने RSS प्रमुख मोहन भागवत का नाम सुझाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: June 9, 2017 6:55 am IST

शिवसेना ने राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की उम्मीदवारी पर जोर दिया है। लेकिन भागवत पहले ही कह चुके हैं कि उनकी राष्ट्रपति पद में रूचि नहीं है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, ‘‘हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव में अपने वोट को लेकर अलग रूख अपना सकते हैं। हमने बार बार कहा है कि हम हिंदू राष्ट्र के सपने को पूरा करने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत से अधिक सक्षम किसी और को नहीं देखते।’’

राज्यसभा सदस्य राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी आखिर तक भागवत का नाम सुझाती रहेगी। सबसे पुराने सहयोगी होने के बावजूद शिवसेना ने 2012 के राष्ट्रपति चुनाव में संप्रग के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी का समर्थन करके भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी थी। भाजपा ने इस पद के लिए पीए संगमा का समर्थन किया था। शिवसेना ने 2007 में भी राजग के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भैंरो सिंह शेखावत के बजाय संप्रग की उम्मीदवार और कांग्रेस नेता प्रतिभा पाटिल के लिए वोट दिया था।

 


लेखक के बारे में