राष्ट्रपति कोविंद ने जस्टिस एनवी रमना को CJI नियुक्त किया, 24 अप्रैल को लेंगे शपथ

राष्ट्रपति कोविंद ने जस्टिस एनवी रमना को CJI नियुक्त किया, 24 अप्रैल को लेंगे शपथ

राष्ट्रपति कोविंद ने जस्टिस एनवी रमना को CJI नियुक्त किया, 24 अप्रैल को लेंगे शपथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: April 6, 2021 10:17 am IST

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायाधीश एनवी रमना को 24 अप्रैल से भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है। जस्टिस नथालापति वेंकट रमना भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। राष्ट्र रामनाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

पढ़ें- शादी समारोह में शामिल हुई महिला से गैंगरेप, 7 दरिंदों ने जंगल में दिया वारदात को अंजाम

राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद अब 24 अप्रैल को जस्टिस रमना शपथ लेंगे। जस्टिस रमना वर्तमान चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज हैं। 24 मार्च को वर्तमान चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े ने उनके नाम की सिफारिश सरकार को भेजी थी।

पढ़ें- मकान के विवाद को सुलझाने गई युवती के साथ डॉक्टर ने …

बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय में सीनियर जस्टिस एनवी रमना का पूरा नाम नथालपति वेंकट रमण हैं। उनका जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्ण जिले के पोन्नवरम गांव में एक कृषि परिवार में हुआ था।

पढ़ें- इस जिले में सुबह 9 से रात 8 बजे तक खुलेगी बाजार, नव…

पहले, वह दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी थे। उन्होंने आंध्र प्रदेश न्यायिक अकादमी के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। वह 26 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त होंगे।

 


लेखक के बारे में