राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को आंध्र प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगी

राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को आंध्र प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगी

राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को आंध्र प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगी
Modified Date: June 29, 2026 / 07:56 pm IST
Published Date: June 29, 2026 7:56 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को आंध्र प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। इस दौरान वह दो विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मंगलवार को विजयनगरम में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

बयान के मुताबिक, ‘‘एक जुलाई को राष्ट्रपति अनंतपुरमु में आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।’’

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में