प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सिलीगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सिलीगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सिलीगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे
Modified Date: April 12, 2026 / 10:47 am IST
Published Date: April 12, 2026 10:47 am IST

कोलकाता, 12 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रविवार को एक रैली को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पार्टी के एक नेता ने दी।

मोदी ने शनिवार को पूर्व बर्धमान जिले के कटवा, मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी में रैलियों को संबोधित किया था।

रविवार को वह सिलीगुड़ी के कावाखालि मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार शंकर घोष और उत्तर बंगाल के अन्य पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे।

पार्टी नेता ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मध्य और उत्तर बंगाल में भाजपा के समर्थन को मजबूत करना है, जहां पार्टी अपनी पैठ गहरी करने तथा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती देने की कोशिश कर रही है।

मार्च के मध्य में निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से राज्य में मोदी का यह तीसरा दौरा है।

इससे पहले, बृहस्पतिवार को मोदी ने हल्दिया, आसनसोल और सूरी में रैलियों को संबोधित किया था, जहां उन्होंने राज्य में “औद्योगिक बदहाली” और “घुसपैठ की समस्या” जैसे मुद्दों को उठाते हुए भाजपा के चुनावी अभियान को धार दी।

मोदी ने पांच अप्रैल को उत्तर बंगाल के कूचबिहार से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी।

भाषा खारी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में