प्रधानमंत्री मोदी की तमिलनाडु-केरल में ताबड़तोड़ रैलियां, मीनाक्षी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी की तमिलनाडु-केरल में ताबड़तोड़ रैलियां, मीनाक्षी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी की तमिलनाडु-केरल में ताबड़तोड़ रैलियां, मीनाक्षी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: April 2, 2021 3:45 am IST

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल और असम के बाद आज तमिलनाडु और केरल में ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रहे हैं। पीएम गुरुवार रात तमिलनाडु पहुंच गए। वहां मदुरै के मशहूर मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की।

पढ़ें- जेल में जश्न-ए-होली : डीजे की धुन में जमकर झूमे कैदी, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप, कलेक्टर ने उप अधीक्षक से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी मदुरै में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से केरल के पतनमतिट्टा में रैली करने पहुंचेंगे। फिर यहां से हेलीकॉप्टर में सवार होकर तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचेंगे और रैली को संबोधित करेंगे। कन्याकुमारी के बाद पीएम फिर हेलीकॉप्टर से केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे और रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। पीएम देर रात को दिल्ली वापस लौटेंगे।

पढ़ें- राजधानी भोपाल में लागू रहेगी धारा 144, नियमों के उल…

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले तक बंगाल के लोग कह रहे थे कि बीजेपी इस बार 200 सीटें पार कर जाएगी. लेकिन पहले चरण जिस तरह की दमदार शुरुआत बीजेपी ने की है, उससे ये साफ है कि जनता की आवाज को ईश्वर का भी आशीर्वाद मिल गया है. बंगाल में बीजेपी की जीत का आंकड़ा 200 के भी पार जाएगा।

पढ़ें- केरल दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, …

पीएम मोदी ने कल दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की लहर है और पार्टी 200 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने जयनगर में बीजेपी की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण में बंगाल में हुए शांतिपूर्ण और रिकॉर्ड मतदान में लोगों ने बीजेपी को भारी समर्थन दिया है।

पढ़ें- राजधानी के इन दुकानों में कोरोना नियमों का नहीं हो …

बता दें गुरुवार को तीन रैलियां कर चुके हैं। सात रैलियां आज शुक्रवार को करेंगे। बीजेपी मीडिया सेल के संयोजक अनिल बलूनी ने ट्वीट कर ये जानकारी शेयर की है। बलूनी ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली से असम, असम से पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु, तमिलनाडु से केरल- पीएम मोदी करेंगे 36 घंटे में 5000 किमी से अधिक का सफर और चार राज्यों में चुनाव प्रचार।

पढ़ें-छिटपुट हिंसा के बीच असम और बंगाल में पड़े भारी वोट,…

इन रैलियों के लिए पीएम 10 बार हेलिकॉप्टर और विमान में सवार होकर एक जगह से दूसरी जगह के लिए उड़ान भरेंगे। थकान भरे सफर और चुनावी रैलियों के बाद जब पीएम वापस दिल्ली लौटेंगे तो 36 घंटे में वे 5000 किलोमीटर का सफर तय कर चुके होंगे। हालांकि पीएम मोदी दिल्ली आकर थमेंगे नहीं और अगले दिन पीएम मोदी फिर चुनावी यात्रा पर निकल जाएंगे। असम और पश्चिम बंगाल में फिर तीन रैलियों को पीएम संबोधित करेंगे।

 

 


लेखक के बारे में