प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल के हावड़ा में रोड शो किया
प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल के हावड़ा में रोड शो किया
कोलकाता, 23 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार शाम हावड़ा शहर में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक रोड शो किया।
उन्होंने पश्चिम बंगाल में लगातार चुनावी रैलियों के बाद इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
सड़क किनारे खड़े हजारों उत्साहित लोगों का मोदी ने भगवा रंग के ट्रक के ऊपर से हाथ हिला कर अभिवादन किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘जय श्री राम’ और भाजपा के पश्चिम बंगाल चुनाव के नारे ‘पलटानो दरकार, ताई भाजपा सरकार’ के नारे गूंज रहे थे।
ढोल की थाप के बीच कई भाजपा समर्थक प्रधानमंत्री का मुखौटा पहने नजर आए।
मोदी ने इससे पहले दिन में कृष्णानगर और मथुरापुर में रैलियों को संबोधित किया और रामकृष्ण मठ और मिशन के मुख्यालय बेलूड़ मठ की यात्रा के दौरान रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “पिछले 15 वर्षों से, झूठ फैलाना और लोगों को गुमराह करना क्रूर तृणमूल सरकार की पहचान बन गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा सहित कई आवश्यक सेवाओं में उनके अधूरे वादे इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं।”
भाषा प्रशांत नरेश
नरेश

Facebook


