पुडुचेरी : द्रमुक ने नजीम को विधानसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया

पुडुचेरी : द्रमुक ने नजीम को विधानसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया

पुडुचेरी : द्रमुक ने नजीम को विधानसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया
Modified Date: May 11, 2026 / 09:32 pm IST
Published Date: May 11, 2026 9:32 pm IST

पुडुचेरी, 11 मई (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की पुडुचेरी इकाई ने सोमवार को ए. एम. एच. नजीम को विधानसभा में पार्टी का नेता और आर. सेंथिल कुमार को उपनेता नियुक्त किया। द्रमुक की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

इस संबंध में निर्णय पार्टी की एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता द्रमुक की पुडुचेरी इकाई के प्रचार सचिव एवं लोकसभा सदस्य एस जगतरक्षकन ने की।

पुडुचेरी विधानसभा की कुल 30 सीटों में से द्रमुक ने पांच सीटें जीतीं। नजीम ने कराईकल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ए. वी. एस. शक्तिवेल प्रभु को 5,862 वोटों के अंतर से हराया।

वहीं, सेंथिल कुमार ने बहौर सीट से 10,520 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की और अपने निकटतम कांग्रेस उम्मीदवार टी. थियागराजन को हराया, जिन्हें 8,123 मत मिले। उनकी जीत का अंतर 2,397 मत रहा।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव नौ अप्रैल को हुए थे और मतगणना चार मई को हुई थी। चुनाव में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विजयी रहा।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में