जस्टिस पुंछी आयोग की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ ने दी सहमति

जस्टिस पुंछी आयोग की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ ने दी सहमति

जस्टिस पुंछी आयोग की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ ने दी सहमति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: May 25, 2018 11:58 am IST

रायपुर। केंद्र और राज्यों के बीच पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन और अधोसंरचना से संबंधित पुंछी आयोग की अनुशंसाओ पर छत्तीसगढ़ ने अपनी सहमति प्रदान कर दी हैं। छत्तीसगढ़ ने यह सहमति आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अंतर्राज्य परिषद की स्थायी समिति की बैठक में दी।

यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर रमन ने दी मोदी को बधाई

 

बैठक में वाणिज्य कर मंत्री अमर अग्रवाल ने सामाजिक आर्थिक विकास, पब्लिक पॉलिसी और सुशासन तथा इससे जुडे़ अन्य विषयों पर भी छत्तीसगढ़ राज्य की संस्तुति से स्थाई समिति को अवगत कराया। बैठक में पुंछी आयोग की रिपोर्ट के वाल्यूम 6 और 7 में की गयी अनुशंसाओ पर राज्यों का मत लिया गया था। बैठक में मुख्य सचिव अजय सिंह और आवासीय आयुक्त संजय कुमार ओझा भी उपस्थित थे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में