पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने पांच और उम्मीदवारों की घोषणा की

पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने पांच और उम्मीदवारों की घोषणा की

पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने पांच और उम्मीदवारों की घोषणा की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: January 9, 2022 10:36 pm IST

चंडीगढ़, नौ जनवरी (भाषा) पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी की, जिसमें पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।

पार्टी के बयान के मुताबिक, इसके साथ ही आप ने राज्य की 117 सीटों में से 109 पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये हैं।

पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी।

बयान के मुताबिक, जालंधर उत्तर सीट से दिनेश ढल, समराला से जगतार सिंह, सहनेवाल से हरदीप सिंह, मोगा से अमनदीप कौर अरोड़ा और बठिंडा ग्रामीण से अमित रतन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में