पंजाब के मुख्यमंत्री ने 250 नयी बसों को हरी झंडी दिखाई
पंजाब के मुख्यमंत्री ने 250 नयी बसों को हरी झंडी दिखाई
पटियाला, छह अप्रैल (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पीआरटीसी) की 250 नयी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसे सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पीआरटीसी के बेड़े में 300 से अधिक अतिरिक्त बसें शामिल की जाएंगी।
मान ने कहा, ‘इससे सार्वजनिक परिवहन मजबूत होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।’
निगम की बेहतर वित्तीय स्थिति पर प्रकाश डालते हुए, मान ने कहा कि पीआरटीसी के सकल राजस्व में 53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो 2021-22 के 607.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 927.83 करोड़ रुपये हो गयी है।
उन्होंने कहा, ‘चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में, पीआरटीसी के सकल राजस्व का आंकड़ा 950 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है, जो लगभग 57 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।’
भाषा
राखी दिलीप
दिलीप

Facebook


