छूट के साथ 15 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकाने, इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला

छूट के साथ 15 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकाने, इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला

छूट के साथ 15 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकाने, इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: June 7, 2021 2:55 pm IST

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने सोमवार को प्रदेश में कोविड प्रतिबंधों को 15 जून तक बढ़ाने की घोषणा की । हालांकि, दुकानों को शाम छह बजे तक खोलने की अनुमति समेत अन्य ढील दी गई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा की कि रात का कर्फ्यू-सोमवार से शनिवार तक- शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा, लेकिन रविवार को सप्ताहांत कर्फ्यू जारी रहेगा। इससे पहले प्रदेश में सप्ताहांत कर्फ्यू शनिवार और रविवार को होता था ।

Read More: प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 8 हजार 860, आज के आंकड़े देखकर मिलेगी राहत

सरकारी बयान के अनुसार प्रदेश में संक्रमण दर कम होकर 3.2 प्रतिशत पर आ गयी है और उपचाराधीन मामलों में भी कमी आयी है । बयान में कहा गया है कि प्रदेश में विवाह एवं अंतिम संस्कार में 20 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति होगी। कोविड समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आगमन के लिए प्रवेश प्रतिबंध (कोविड निगेटिव / टीकाकरण) को भी हटा दिया गया है ।

Read More: पीएम मोदी के फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा पर सीएम बघेल बोले- देरी से लिया गया निर्णय, टीके की निरंतर आपूर्ति ही बड़ी चुनौती 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक दूरी तथा कोविड के उचित प्रोटोकाल का पालन करते हुये भर्ती परीक्षाओं की अनुमति दी गयी है । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑनलाइन परीक्षाओं को तरजीह दी जायेगी । राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के वास्ते खेल प्रशिक्षण के लिये भी अनुमति दी गयी है और खेल एवं युवा मामलों के विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के लिये कहा गया है, जिसका सख्ती के साथ पालन करना होगा ।

Read More: छत्तीसगढ़ में कल के मुकाबले आज बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा

जिला प्रशासन गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को सप्ताहांत समेत अन्य दिनों में स्थानीय स्थिति के आधार पर खोलने की अनुमति देने फैसला कर सकता है। सरकारी कार्यालयों के बारे में उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यालय के प्रमुख उपस्थिति के बारे में निर्णय करेंगे लेकिन दूसरे रोगों से ग्रसित एवं दिव्यांग कर्मचारियों को इससे छूट दी जा सकती है, जिन्हें अधिक खतरा है । मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी कार्यालयों में 50 फीसदी उपस्थिति के साथ कामकाज होगा ।

Read More: डॉ एस भारतीदासन ने आयुक्त जनसम्पर्क और मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद का पदभार ग्रहण किया, मंत्रालय में विशेष सचिव की भी संभाली जिम्मेदारी

सिंह ने बताया कि संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट जारी रहने पर आने वाले हफ्तों में इसमें और ढील दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जिम और रेस्त्रांओं को एक सप्ताह के बाद 50 फीसदी उपस्थिति एवं अन्य शर्तों के साथ खोला जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिम एवं रेस्त्रां खोलने से पहले उनके मालिकों के लिये टीका लगवाना आवश्यक होगा। पंजाब सरकार ने कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सप्ताहांत के लॉकडाउन और रात के कर्फ्यू जैसे उपायों के अलावा अन्य व्यापक प्रतिबंध लगाए थे। राज्य सरकार ने इससे पहले कोविड प्रतिबंधों को दस जून तक बढ़ा दिया था।

Read More: छत्तीसगढ़ का यह जिला 14 जून तक के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित, इन सेवाओं को रहेगी छूट, जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

इस बीच, मुख्यमंत्री ने पिछले एक साल से अधिक समय से कोविड महामारी के खिलाफ संघर्ष में असाधारण प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत का संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज के फैकल्टियों की रद्द की गई छुट्टियों के बदले अर्जित अवकाश का पूरा लाभ देने की भी घोषणा की। सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य सरकार की सराहना के प्रतीक के रूप में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अन्य प्रोत्साहनों का पता लगाने के लिए भी कहा।

Read More: Cryptocurrency Price: क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट से रातों-रात अमीर बनने का सुनहरा अवसर, Google ने भी किया बड़ा ऐलान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"