ट्रेन सेवाओं को बहाल करने के लिये पंजाब सरकार से 100 फीसदी सुरक्षा गारंटी की जरूरत : यादव
ट्रेन सेवाओं को बहाल करने के लिये पंजाब सरकार से 100 फीसदी सुरक्षा गारंटी की जरूरत : यादव
नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने शुक्रवार को कहा कि रेल पटरियों पर लगे सभी अवरोधकों को हटाने में पंजाब सरकार नाकाम है और राज्य में 22 स्थानों पर अब भी प्रदर्शनकारी जमे हुये हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में ट्रेन सेवाओं की बहाली के लिये राज्य सरकार से 100 फीसदी सुरक्षा मंजूरी की जरूरत है।
यादव ने यहां बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार ने आश्वासन दिया था कि शुक्रवार की सुबह तक रेलवे पटरियों को खाली करा लिया जायेगा।
ये भी पढ़ें: कोरोना बीमा प्रधानमंत्री की योजना बताकर की लाखों की ठगी, पुलिस ने दो आरोपी को…
किसान संगठनों ने हाल में पारित कृषि कानूनों के खिलाफ रेलवे पटरियों एवं स्टेशन परिसरों पर प्रदर्शन शुरू किया था और इस कारण राज्य में रेल सेवाएं 24 सितंबर से ही निलंबित है।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि रेलवे चुनिंदा गाड़ियां नहीं चलायेगी बल्कि सभी सेवाओं को बहाल करेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में अब भी 22 स्थानों पर अवरोध की स्थिति है। रेलवे सुरक्षा बल और प्रदेश पुलिस के साथ चंडीगढ़ में कल बैठक हुयी है और हमने उन्हें इस बात से अवगत कराया है कि वे हमें सभी ट्रेनों के लिये सुरक्षा मंजूरी दें ताकि हम एक बार में सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू करें।’’
यादव ने कहा, ‘हम चुनिंदा ट्रेन सेवाएं शुरू नहीं करेंगे, चाहे वह मालगाड़ी हो या सवारी गाड़ी। हमने उनसे कहा है कि ट्रेनों के परिचालन के लिये उनसे हमें 100 फीसदी सुरक्षा मंजूरी चाहिए।’’
ये भी पढ़ें: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन में मुन्ना त्रिपाठी की इस तरह होगी वापसी?…

Facebook


