पंजाब : गुरदासपुर में निजी अस्पताल पर ग्रेनेड हमला; एक व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब : गुरदासपुर में निजी अस्पताल पर ग्रेनेड हमला; एक व्यक्ति गिरफ्तार
चंडीगढ़, दो जून (भाषा) पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को ग्रेनेड से हमला किया गया, जिससे आपातकालीन वार्ड की खिड़कियों के शीशे और कांच का दरवाजा टूट गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हमले के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने एक ऐसे संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया, जिसके तार विदेश स्थित उसके आका से जुड़े हुए हैं।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘गुरदासपुर पुलिस और आतंकवाद रोधी इकाई ने गुरदासपुर के कलानौर में हुए ग्रेनेड हमले के मामले को घटना के छह घंटे के भीतर संयुक्त रूप से सुलझा लिया।’
यादव ने कहा कि तकनीकी जानकारी और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
भाषा तान्या सुभाष
सुभाष

Facebook


