पंजाब पुलिस ने वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार किया
Modified Date: December 3, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: December 3, 2022 8:10 pm IST

चंडीगढ़, तीन दिसंबर (भाषा) पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर अंकित राणा को गिरफ्तार किया है। वह पंजाब और हरियाणा में जबरन वसूली गिरोह का संचालन करता था। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कई अन्य आपराधिक मामलों में वांछित राणा को पंजाब पुलिस की गैंगस्टर रोधी कार्यबल (एजीटीएफ) ने गिरफ्तार किया है।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने ट्विटर पर कहा ,“एजीटीएफ के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। उसने एसएएस नगर पुलिस के सहयोग से बलटाना मुठभेड़ मामले और कई अन्य आपराधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर अंकित राणा को गिरफ्तार किया है।”

यादव ने कहा, ‘अंकित पंजाब-हरियाणा में जबरन वसूली गिरोह के मुख्य सरगनाओं में से एक है।’

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के नजरिए के अनुसार राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में