पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, पांच अप्रैल (भाषा) पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है और 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि दोनों आरोपियों का स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) और शस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक रिकॉर्ड है।
यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि जांच से पता चला है कि वे यूरोप स्थित आका और जेल में बंद गुर्गे के सीधे संपर्क में थे, सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी करते थे और माझा व दोआबा क्षेत्रों में खेप पहुंचा रहे थे।
उन्होंने बताया कि अमृतसर के सुल्तानविंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।
भाषा तान्या खारी
खारी

Facebook


