पंजाब के फरीदकोट में चार डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा

पंजाब के फरीदकोट में चार डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा

पंजाब के फरीदकोट में चार डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा
Modified Date: November 25, 2025 / 02:18 pm IST
Published Date: November 25, 2025 2:18 pm IST

चंडीगढ़, 25 नवंबर (भाषा) पंजाब के फरीदकोट में मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा के हिसार में सबसे कम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ही फरीदकोट, पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा।

फरीदकोट में सोमवार को भी पंजाब में सबसे कम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में सात डिग्री, अमृतसर में 7.8 डिग्री, लुधियाना में 7.4 डिग्री, पटियाला में 8.4 डिग्री और फिरोजपुर में 6.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 8 डिग्री, अंबाला में 10.3 डिग्री, रोहतक में 8.2 डिग्री और भिवानी में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में