अरुणाचल प्रदेश में तेज हवाओं से उखड़ा पेड़ कार पर गिरा, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर की मौत

अरुणाचल प्रदेश में तेज हवाओं से उखड़ा पेड़ कार पर गिरा, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर की मौत

अरुणाचल प्रदेश में तेज हवाओं से उखड़ा पेड़ कार पर गिरा, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर की मौत
Modified Date: April 25, 2026 / 02:52 pm IST
Published Date: April 25, 2026 2:52 pm IST

ईटानगर, 25 अप्रैल (भाषा) अरुणाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक इंजीनियर की शनिवार सुबह उस समय मौत हो गई जब तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण एक पेड़ पहाड़ी से उखड़ कर उनकी कार पर गिर गया। यह घटना केयी पन्योर जिले में हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

केयी पन्योर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंगद मेहता ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के 43 वर्षीय जूनियर इंजीनियर डेकेन सोरंग अपने चालक शान राय (36) के साथ ईटानगर से पारसी पारलो जा रहे थे, तभी पेड़ उनकी गाड़ी पर गिर गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, सोरंग और राय दोनों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

एसपी ने बताया कि राय को मामूली चोटें आईं, जबकि चिकित्सकों ने सोरंग को मृत घोषित कर दिया।

भाषा तान्या शफीक

शफीक


लेखक के बारे में