गुजरात चुनाव के अंतिम दौर के लिए राहुल गांधी ने शुरू किए मंदिर दर्शन, स्मृति भी पहुंची
गुजरात चुनाव के अंतिम दौर के लिए राहुल गांधी ने शुरू किए मंदिर दर्शन, स्मृति भी पहुंची
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले दौर की वोटिंग के बाद दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर ताबड़तोड़ रौलियों को संबोधित करते नजर आएंगे। लेकिन इससे पहले राहुल ने खेड़ा जिले के डाकोर स्थित रणछोड़जी मंदिर में दर्शन किए इतना ही नहीं इस दौरान उनके साथ गुजरात कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत भी मौजूद रहे।
More visuals from Shree Ranchhodji Temple in Kheda’s Dakor where Rahul Gandhi offered prayers #Gujarat. pic.twitter.com/QmriZNUAGe
— ANI (@ANI) December 10, 2017
लेकिन जैसे ही राहुल मंदिर से बाहर निकले कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी रणछोड़जी मंदिर पहुंची और उन्होंने भी मंदिर में दर्शन किए।
गुजरात में पहले चरण में 68 फीसदी मतदान
आपको बता दें कि डाकोर के बाद राहुल अरावली, बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में सभाएं करेंगे इसी के साथ वे अरावली के प्रसिद्ध शामलाजी मंदिर के भी दर्शन करने वाले है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


