राहुल गांधी 26 अप्रैल को अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे
राहुल गांधी 26 अप्रैल को अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे
पोर्ट ब्लेयर, 25 अप्रैल (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 26 अप्रैल को अंडमान-निकोबार के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे और इस दौरान वह केंद्र सरकार की 81,000 करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वाकांक्षी ‘ग्रेट निकोबार समग्र विकास परियोजना’ को लेकर चिंताएं सामने रख सकते हैं।
कांग्रेस के अंडमान-निकोबार प्रभारी मणिकम टैगोर ने बताया कि इस दौरे में गांधी ग्रेट निकोबार द्वीप भी जाएंगे।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केंद्र की 81,000 करोड़ रुपये की लागत वाली ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर चिंताएं रेखांकित कर सकते हैं। यह परियोजना इस क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों को लेकर लंबे समय से विवाद के केंद्र में है।
द्वीपसमूह का गांधी का यह दौरा, नयी दिल्ली में अंडमान और निकोबार प्रादेशिक कांग्रेस कमेटी (एएनटीसीसी) की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष जी भास्कर और ग्रेट निकोबार जनजातीय परिषद के सदस्यों के साथ उनकी हाल में हुई बैठक के बाद होने जा रहा है।
पिछले महीने हुई उस बैठक में प्रतिनिधियों ने राहुल से द्वीपसमूह आकर स्थिति देखने के लिए कहा था।
भाषा
खारी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


