राहुल गांधी की शिव सागर में ‘असम बचाव जनसभा’, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने तैयारियों का लिया जायजा

राहुल गांधी की शिव सागर में 'असम बचाव जनसभा', संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने तैयारियों का लिया जायजा

राहुल गांधी की शिव सागर में ‘असम बचाव जनसभा’, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने तैयारियों का लिया जायजा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: February 13, 2021 11:59 am IST

असम (शिव सागर)। असम राज्य में मार्च-अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में वापसी को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहूल गांधी का इस बीच पहला चुनावी सभा रविवार को शिव सागर में ‘असम बचाव जनसभा’ होने जा रहा है। इसकी तैयारी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय पिछले कई दिनों से लगे हुए हैं।

पढ़ें- 370 पर सवाल पूछने वाले अपने गिरेबान में झांके, जो ह…

बूथ स्तर की शिविर लगाकर प्रशिक्षण के माध्यम से कांग्रेस के लोगों को सक्रिय करते हुए पूरे विधानसभाओं में भाजपा के खिलाफ माहौल निर्मित करने पूरी तरह से सफल होते नजर आ रहे हैं। आज वे असम के प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सिंह के साथ राहूल गांधी के जनसभा वाले स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया एवं संभावना व्यक्त की जा रही है कि लाखों की संख्या में असम के लोग इस जनसभा में सम्मिलित होंगे। जनसभा के लिए प्रस्तावित स्थल शिव सागर एक धरोहर स्थल है।

पढ़ें- जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2021 लोकसभा स…

यहां पूर्ववर्ती अहोम राष्ट्र के बहुत से स्मारक स्थित है। अब यह बहु-सांस्कृतिक शहर बन चुका है, ब्रम्हपुत्र की सहायक दिखु नदी के किनारे स्थित होने की वजह से शिव सागर का अपना अलग महत्व है। इस स्थान से चुनावी सभा में राहूल गांधी द्वारा दिया जाने वाला संदेश पूरे असम राज्य को प्रभावित करेगी।

पढ़ें- भूपेश कैबिनेट के अहम फैसले! बस्तर संभाग के जिलों मे…

राहूल गांधी के चुनावी सभा को देखते हुए छ.ग. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मंच साझा करने वे असम के शिव सागर पहुंचेंगे। विकास उपाध्याय ने चुनावी तैयारी का जायजा लेने के बाद कहा, राहूल गांधी का यह ‘असम बचाव जनसभा’ भारतीय जनता पार्टी के लिए असम में उल्टी गिनती साबित होगी और हमारी अपेक्षा से कहीं ज्यादा लोग इस सभा में सम्मिलित होंगे।


लेखक के बारे में