उत्तर गुजरात में बारिश का कहर, 25 हजार लोगों को सुरक्षित जगह किया गया शिफ्ट

उत्तर गुजरात में बारिश का कहर, 25 हजार लोगों को सुरक्षित जगह किया गया शिफ्ट

उत्तर गुजरात में बारिश का कहर, 25 हजार लोगों को सुरक्षित जगह किया गया शिफ्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: July 25, 2017 6:25 am IST

बारिश ने उत्तर गुजरात में भारी कहर बरपाया है. बारिश से बनासकांठा का धानेरा पूरी तरह जलमग्न हो गया है. 25 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. वहीं लगभग 1,000 लोगों को बचाया गाया और 15,000 को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है.

इस बीच प्रशासन ने भारी बारिश की संभावना के चलते सौ से ज्यादा गांवों को खाली करने का आदेश दे दिया है. मानसून की इस बारिश में अब तक मरने वालों की तादाद 70 तक पहुंच चुकी है.  

धानेरा में बाढ़ ने ऐसा कहर बरपाया है कि लोग अपने घरों के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं. दरअसल पिछले 24 घंटों के भीतर धानेरा में 250 एमएम, पालनपुर में 255 एमएम, दांतिवाडा में 342 एमएम बारिश दर्ज की गई. घरों में पानी भर जाने की वजह से लोग छत पर रहने को मजबूर हैं.

बता दें कि प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए बीके जिले में अब तक लगभग 10300 लोगों को सुरिक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया. वहीं मोरबी जिले से 950 लोगों को शिफ्ट किया गया. पाटन जिले से भी 9790 लोगों को शिफ्ट किया गया.

 


लेखक के बारे में