राजस्थान: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा

राजस्थान: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा

राजस्थान: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा
Modified Date: January 9, 2023 / 10:19 pm IST
Published Date: January 9, 2023 10:19 pm IST

जयपुर, नौ जनवरी (भाषा) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य कोर कमेटी की बैठक सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई।

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रवक्ता के अनुसार बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

भाषा पृथ्वी आशीष

आशीष


लेखक के बारे में