राजस्थान : मुख्यमंत्री शर्मा ने बजट घोषणाओं के जल्द क्रियान्वयन के निर्देश दिए
राजस्थान : मुख्यमंत्री शर्मा ने बजट घोषणाओं के जल्द क्रियान्वयन के निर्देश दिए
जयपुर, 14 मई (भाषा) राजस्थान के जालोर जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बृहस्पतिवार सुबह पंसेरी गांव में पैदल घूमने निकले और गांव वालों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों से इस जिले के लिए बजट में की गई घोषणाओं के जल्द क्रियान्वयन के संबंध में भी विशेष दिशा-निर्देश दिए।
सुबह की सैर पर निकले शर्मा ने ग्रामीणों से खेती बाड़ी व पशुपालन को लेकर चर्चा की। उन्होंने स्कूली बच्चों से बात की तथा उन्हें अच्छी शिक्षा ग्रहण करने को प्रोत्साहित किया। साथ ही, उन्होंने गांव के मंदिरों में दर्शन भी किए। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जगह-जगह साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने गांव की चौहटा (गांव की चौपाल का मुख्य केंद्र) पर ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर जिला कलक्टर को सुन्धामाता मंदिर से मालवाड़ा तक एवं पंसेरी गांव से नीलकंठ महादेव तक सड़क उन्नयन की कार्ययोजना बनाने, पंसेरी गांव में खेल स्टेडियम के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री ने सुन्धा माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
भाषा पृथ्वी मनीषा वैभव
वैभव

Facebook


