Govt job letters: युवाओं को सरकारी नौकरियों की सौगात, रविवार को 13 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम
appointment letters to over 13000 youths: युवाओं को सरकारी नौकरियों की सौगात, रविवार को 13 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम
appointment letters to over 13000 youths, image source: ibc24
जयपुर: appointment letters to over 13000 youths, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को यहां आयोजित होने वाले ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’ में 13 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आधिकारिक बयान के अनुसार, शर्मा ‘युवा दिवस’ के अवसर पर रविवार को जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’ में युवाओं को सरकारी नौकरियों की सौगात देंगे। बयान में बताया गया कि इस अवसर पर राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 13 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत चिकित्सा विभाग, वित्त विभाग, गृह विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग (माध्यमिक) तथा शिक्षा विभाग (प्राथमिक) में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


