राजस्थान: मधुमेह से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए वैश्विक शिखर सम्मेलन
राजस्थान: मधुमेह से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए वैश्विक शिखर सम्मेलन
जयपुर, 28 मार्च (भाषा) मधुमेह रोग और इससे जुड़ी भ्रांतियों के उन्मूलन के लिए राजस्थान के जयपुर में दो दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन शनिवार को यहां शुरू हुआ।
सम्मेलन में वक्ताओं ने इस रोग को लेकर लोगों की सोच में बदलाव का आह्वान किया।
उदयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य पद्मजा कुमारी परमार ने मधुमेह के प्रति लोगों की सोच में वैश्विक स्तर पर परिवर्तन लाने की अपील की।
उन्होंने इस रोग से जुड़ी भ्रांतियों और भेदभाव को समाप्त करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘फ्रेंड्स ऑफ मेवाड़’ और इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन सहित विभिन्न वैश्विक संगठनों के सहयोग से किया गया।
परमार पूर्व मेवाड़ राजघराने से ताल्लुक रखती हैं और गैर-लाभकारी संगठन ‘फ्रेंड्स ऑफ मेवाड़’ की संस्थापक हैं।
आयोजकों के अनुसार, इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में 30 से अधिक देशों के 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
भाषा पृथ्वी जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


