राजस्थान : बारां जिले में 40 करोड़ रुपये के अवैध पटाखे और अन्य सामग्री जब्त
राजस्थान : बारां जिले में 40 करोड़ रुपये के अवैध पटाखे और अन्य सामग्री जब्त
जयपुर, 23 फरवरी (भाषा) राजस्थान के बारां जिले में पुलिस व प्रशासन की टीमों ने करीब 40 करोड़ रुपये की अवैध विस्फोटक निर्माण सामग्री और तैयार पटाखे जप्त किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंडोला के पास आर.डी. ब्रदर्स के गोदामों में क्षमता से कहीं अधिक और अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया गया है।
इस पर संयुक्त टीम ने दबिश दी। पुलिस और नगर परिषद की टीम ने गोदामों का निरीक्षण किया तो वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं मिले। गोदामों में अग्निशमन के उपकरण तक नदारद थे, जो किसी भी बड़ी जनहानि का कारण बन सकते थे। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों गोदामों को सील कर दिया।
उन्होंने बताया कि 21 और 22 फरवरी को चली लंबी जब्ती कार्रवाई में बम निरोधक दस्ता, फोरेंसिक विज्ञान लाइब्रेरी और अग्निशमन दल को भी शामिल किया गया। कुल लगभग 231 टन विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि जब्त किए गए पटाखों और कच्चे माल की कुल अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपये आंकी गई है।
भाषा
पृथ्वी
रवि कांत

Facebook


