शहमात The Big Debate: दौरे से पहले रार… सीएम ने किया पहला पलटवार! किसान महापंचायत को लेकर शुरू हुई राजनीति
शहमात The Big Debate: मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के बीच सोमवार को कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
शहमात The Big Debate/Image Credit: CG DPR
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामा।
- कांग्रेस के दिग्गज नेता किसान महापंचायत में आने वाले हैं।
- कांग्रेस नेताओं के दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है।
शहमात The Big Debate: भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के बीच सोमवार को कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ट्रेड डील वापस लेने के नारे लगाए। एमपी के किसानों के साथ अन्याय होने के आरोप लगाए, लेकिन इसके पीछे की असल कहानी है- राहुल गांधी का भोपाल दौरा। दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (शहमात The Big Debate) समेत कई दिग्गज मंगलवार को किसान महापंचायत में आने वाले हैं। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में होने वाली इस महापंचायत की तैयारियां भी हो रही हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे हैं और ये आरोप लगा रहे हैं कि-एमपी में सबसे ज्यादा किसानों ने खुुदकुशी की है, इसीलिए आंदोलन की शुरुआत मध्यप्रदेश से हो रही है।
कांग्रेस जहां राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर उत्साहित है। डबल इंजन सरकार पर हमलावर है, तो कांग्रेस के खिलाफ खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मोर्चा संभाला। किसान कल्याण से जुड़े सरकार के काम गिनाए। दावा किया कि-किसान को अन्नदाता,ऊर्जादाता, उद्यमी बनाने के प्रयास कर रहे हैं, तो राहुल गांधी के दौरे को लेकर (शहमात The Big Debate) उन्होंने तीखा हमला बोला। कांग्रेस सरकार मेें हुए अन्याय की याद दिलाई और राहुल गांधी से माफी मांगने की बात कही।
शहमात The Big Debate: कुल मिलाकर भारत-अमेरिका ट्रेड डील और राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर एमपी में सियासी रार छिड़ी हुई है। कांग्रेस-बीजेपी में वार-पलटवार जारी है, लेकिन सवाल ये है कि- राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान महापंचायत के लिए मध्यप्रदेश ही क्यों चुना? सवाल ये कि बीजेपी और कांग्रेस में से असल किसान (शहमात The Big Debate) हितैषी कौन है? सवाल ये भी कि- क्या राहुल के दौरे को लेकर एमपी सरकार अलर्ट मोड में है?
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या! उनके ही पार्टी के नेता इस वजह से छीन ली जिंदगी, दी थी इतने लाख में सुपारी
- Jharkhand Plane Crash News: एक और बड़ा विमान हादसा, अब इस जगह क्रैश हुआ प्लेन, इतने लोग थे सवार
- Bharat Taxi Amit Shah News: “ड्राइवर ही होगा कैब का मालिक, वही लाभ के हिस्सेदार भी”.. भारत टैक्सी ऐप कैब चालकों से रूबरू हुए अमित शाह.. बताया कैसे होगा मुनाफ़ा

Facebook


