राजस्थान में कोरोना वायरस के 1276 नये मामले, 65 ओर लोगों की मौत
राजस्थान में कोरोना वायरस के 1276 नये मामले, 65 ओर लोगों की मौत
जयपुर, दो जून (भाषा) राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1276 नये मामले सामने आये और 65 और मरीजों की मौत हो गई।
चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार शाम को जारी आंकडों के अनुसार बीते चौबीस घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 1276 नये मामले सामने आये। राजधानी जयपुर में 241, अलवर में 121, गंगानगर में 101, जोधपुर में 100, हनुमानगढ में 85, उदयपुर में 67, बीकानेर में 55 नये मामले सामने आए।
विभाग के एक अधिकारी के अनुसार बुधवार को इस घातक संक्रमण से 65 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8515 तक पहुंच गई। इस संक्रमण से बुधवार को जयपुर में सात, जोधपुर में छह, पाली और उदयपुर में पांच-पांच लोगो की मौत हुई है।
आंकडों के अनुसार इस दौरान राज्य में 6038 लोग संक्रमण से ठीक हुए। अब राज्य में 32,650 मरीज उपचाराधीन है।
भाषा कुंज अविनाश
अविनाश

Facebook


