राजस्थान: युवक ने पिता से मारपीट की, मौत

राजस्थान: युवक ने पिता से मारपीट की, मौत

राजस्थान: युवक ने पिता से मारपीट की, मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: January 8, 2022 7:37 pm IST

उदयपुर, आठ जनवरी (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले में एक व्यक्ति की उसके बेटे द्वारा पिटाई के बाद मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि का शुक्रवार रात अपने पिता हेमरलाल (45) से झगड़ा होने पर ताराशंकर (22) ने नशे की हालत में उनकी लाठी से पिटाई कर दी और उन्हें घायल अवस्था में घर से बाहर निकाल दिया जिसके बाद रात में अधिक रक्तस्राव एवं सर्दी से उनकी मौत हो गई।

गोगूंदा के थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना मालरिया कलां गांव में हुई। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह हेमरलाल को खून से लथपथ गिरे हुए पाया तो उसके भाई एवं सरपंच को सूचित किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची।

सिंह ने कहा कि पिता पुत्र दोनों नशे के आदी हैं और नशा करने के बाद दोनों में प्राय: झगड़ा होता था। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

भाषा पृथ्वी

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में