राजस्थान के पाली में रुपयों को लेकर हुए झगड़े में पत्नी की हत्या कर दी

राजस्थान के पाली में रुपयों को लेकर हुए झगड़े में पत्नी की हत्या कर दी

राजस्थान के पाली में रुपयों को लेकर हुए झगड़े में पत्नी की हत्या कर दी
Modified Date: March 30, 2024 / 02:32 pm IST
Published Date: March 30, 2024 2:32 pm IST

जयपुर, 30 मार्च (भाषा) राजस्थान के पाली जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार सुबह बर गांव की है जब कैलाश सेन (50) ने घर की रसोई में अपनी पत्नी कृष्णा (45) पर चाकू से हमला किया।

पुलिस ने कहा, ‘‘ रुपयों के विवाद को लेकर दंपति में झगड़ा होता रहता था।’’

हत्या के बाद सेन ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भिजवा दिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में