राजस्‍थान: बीकानेर संभाग के कई इलाकों में बारिश

राजस्‍थान: बीकानेर संभाग के कई इलाकों में बारिश

राजस्‍थान: बीकानेर संभाग के कई इलाकों में बारिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: October 23, 2021 10:09 pm IST

जयपुर, 23 अक्टूबर (भाषा) नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में शनिवार को बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश गंगानगर में 30.8 मिलीमीटर दर्ज की गई।

मौमस विभाग के अनुसार, नये विक्षोभ के चलते शनिवार को पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व आसपास के जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश व कहीं कहीं ओलावृष्टि हुई। सबसे अधिक बारिश गंगानगर में 30.8 मिलीमीटर दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार, रविवार को भी इस क्षेत्र में बारिश हो सकती है। वहीं, 25 अक्टूबर से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने तथा मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

भाषा पृथ्‍वी शफीक


लेखक के बारे में