राजस्थान : सेवानिवृत्त आईएएस सुबोध अग्रवाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
राजस्थान : सेवानिवृत्त आईएएस सुबोध अग्रवाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
जयपुर, 15 अप्रैल (भाषा) जल जीवन मिशन से जुड़े 960 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में गिरफ्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को यहां की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अग्रवाल को 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और वे पुलिस हिरासत में थे।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को हिरासत की अवधि पूरी होने पर अग्रवाल को एसीबी अदालत में पेश किया। एसीबी ने अदालत से अग्रवाल की पुलिस हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया, लेकिन अग्रवाल के वकील ने आपत्ति जतायी और कहा कि अग्रवाल पहले ही एसीबी के सभी सवालों के जवाब दे चुके हैं।
अदालत ने एसीबी की मांग खारिज करके अग्रवाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सुबोध अग्रवाल के वकील वेदांत शर्मा ने कहा कि अग्रवाल ने एसीबी के साथ सहयोग किया है और सभी सवालों के जवाब दिए हैं, इसलिए आगे पुलिस हिरासत की आवश्यकता नहीं थी।
वकील ने पत्रकारों से कहा कि अग्रवाल के कार्यकाल में केवल चार टेंडर आए थे, जबकि 33 टेंडर उनके पूर्ववर्ती के कार्यकाल से जुड़े हैं, जिनकी जांच होनी चाहिए।
एसीबी की टीम ने अग्रवाल को करोड़ों रुपये के जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामले में पिछले बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था।
भाषा बाकोलिया मनीषा अमित
अमित

Facebook


