राजस्थान: सड़क पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Ads

राजस्थान: सड़क पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 12:20 AM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 12:20 AM IST

जयपुर, एक जून (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार शाम सड़क पर गिरी बिजली की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना टहला क्षेत्र के धीरोडा-दारोगाला मार्ग पर उस समय हुई, जब 11 किलोवाट का बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मूलचंद गुर्जर (55) और रमेश गुर्जर (52) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे और तार के संपर्क में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि शवों को टहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवाया गया।

ग्रामीणों और परिजनों ने बाद में बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

टहला थाना प्रभारी मुकेश मीना ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल ले जाया गया।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र