जम्मू कश्मीर में युवाओं से बोले गृहमंत्री राजनाथ- गुमराह होने से बचें, केस वापस ले लिए जाएंगे

जम्मू कश्मीर में युवाओं से बोले गृहमंत्री राजनाथ- गुमराह होने से बचें, केस वापस ले लिए जाएंगे

जम्मू कश्मीर में युवाओं से बोले गृहमंत्री राजनाथ- गुमराह होने से बचें, केस वापस ले लिए जाएंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: June 8, 2018 6:30 am IST

जम्मू कश्मीर।गृहमंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों  जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। अपने दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स काउंसिल के कार्यक्रम में कहा की आज के कार्यक्रम में बच्चों का साहस और उत्साह देखकर यह समझ आ रहा है कि यहां के नौजवान हिंदुस्तान की तकदीर बदलने का साहस रखते हैं इनका जन्म सिर्फ घाटी की तक़दीर बदलने के लिए नहीं हुआ। 

 

 

इस दौरान उन्होंने  जवानों को भी सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां के जवानों पर पर सिर्फ जम्मू-कश्मीर को नहीं बल्कि पूरे देश को नाज है।इस दौरान श्री सिंह ने नौजवानों से आग्रह किया है कि अगर ज़िंदगी में  दो रास्ते चुनने का मौका आये एक तरफ तबाही और दूसरी तरफ  तरक्की तो मेरा निवेदन है कभी तबाही का रास्ता मत पकड़ना। इस दौरान उन्होंने कश्मीर के पत्थरबाजों को भी सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें कोई गुमराह कर रहा है वे इससे बाहर निकलें हम उन पर लगे केस वापस ले लेंगे।

 

 

हमारी सरकार की युवाओं के लिए कई योजना चल रही है और यहाँ के युवा चाहे तो भारत की तश्वीर बदल सकते हैं।

 

इस दौरान राजनाथ सिंह कई विषयों पर चर्चा  करेंगे माना जा रहा है कि गृहमंत्री कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने के साथ-साथ रमज़ान के दौरान लागू किए सीज़फायर को बढ़ाने या ना बढ़ाने पर भी फ़ैसला ले सकते हैं.

 

ज्ञात हो कि सीज़फायर की घोषणा के बाद कश्मीर घाटी में अभी तक कई चरमपंथी हमले हो चुके हैं जिन में कई सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं जबकि सेना के एक जवान की मौत हुई है। 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में