राठी को आरपीएससी के अध्यक्ष का अतिरिक्‍त कार्यभार

राठी को आरपीएससी के अध्यक्ष का अतिरिक्‍त कार्यभार

राठी को आरपीएससी के अध्यक्ष का अतिरिक्‍त कार्यभार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: February 1, 2022 6:01 pm IST

जयपुर, एक फरवरी (भाषा) जसवंत सिंह राठी को राजस्थान लोक सेवा आयोग ( आरपीएससी) के अध्‍यक्ष का अतिरिक्‍त कार्यभार सौंपा गया है।

कार्मिक विभाग ने मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार, ‘‘आयोग के सदस्य जसवंत सिंह राठी अपने काम के साथ-साथ आयोग के अध्यक्ष पद का कामकाज भी संभालेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि राठी को 14 अक्टूबर 2020 को बाबूलाल कटारा, डॉक्टर मंजू शर्मा और डॉक्टर संगीता आर्य के साथ आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था। आयोग के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष शिव सिंह हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं।

भाषा पृथ्‍वी कुंज बिहारी अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में