रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों के उपयोग को सीमित करने का आदेश दिया

रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों के उपयोग को सीमित करने का आदेश दिया

रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों के उपयोग को सीमित करने का आदेश दिया
Modified Date: May 13, 2026 / 01:00 am IST
Published Date: May 13, 2026 1:00 am IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) ईंधन की कम खपत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मितव्ययिता अपील के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को मंत्रियों, विधायकों और अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने की घोषणा की है।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने तथा ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। इसे आत्मसात करते हुए विभागीय कामकाज हेतु वाहनों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं और मेरे सभी कैबिनेट सहयोगी, भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक, जनप्रतिनिधि, दिल्ली सरकार के अधिकारी एवं सभी विभाग भी आवश्यकता के अनुरूप न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे तथा कारपूल और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रहित से जुड़ा दायित्व है। दिल्ली सरकार ईंधन संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी दिल्लीवासियों से आग्रह करती हूं कि वे भी प्रधानमंत्री जी के इस आह्वान का पालन करते हुए ऊर्जा संरक्षण के इस राष्ट्रीय प्रयास में सहभागी बनें।’’

भाषा

खारी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में