Retirement Age Latest News | Photo Credit: AI
विजयवाड़ा: Retirement Age Latest News सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, बिजली विभाग के सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र को 60 से बढ़ाकर 62 साल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिसको लेकर ऊर्जा मंत्री गोट्टीपति रवि कुमार ने बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है।
Retirement Age Latest News दरअसल, सोमवार को बिजली कर्मचारी फोरम के एक प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा मंत्री गोट्टीपति रवि कुमा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सभी बिजली कंपनियों में GO-Ms-45 को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की। इसके अलावा आंतरिक समिति की रिपोर्ट पर जल्द कार्रवाई कर रिटायरमेंट की नई आयु लागू करने का अनुरोध किया।
कर्मचारी प्रतिनिधियों ने कहा कि हालांकि सरकार ने 23 जून को ही इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी थी, लेकिन इसे लागू करने में देरी हुई है। उन्होंने मंत्री से यह भी आग्रह किया कि इस महीने रिटायर होने वाले कर्मचारियों को नई व्यवस्था लागू होने तक दो साल अतिरिक्त सेवा का अवसर दिया जाए। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि इसे लागू करने की प्रक्रिया तेज़ की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में बिजली कर्मचारी फोरम के अध्यक्ष गुट्टा विल्ली रामकृष्णुडु, महासचिव कोटेश्वर राव, उपाध्यक्ष श्रीनिवास राव, सचिव एम. श्रीनिवास राव और नेता रमना राव, वाईएसआर प्रसाद और शिव सत्यनारायण शामिल थे।