पिछले तीन वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई: जम्मू कश्मीर सरकार

पिछले तीन वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई: जम्मू कश्मीर सरकार

पिछले तीन वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई: जम्मू कश्मीर सरकार
Modified Date: March 30, 2026 / 04:57 pm IST
Published Date: March 30, 2026 4:57 pm IST

जम्मू, 30 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर सरकार ने सोमवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है, जिसका कारण विभिन्न सुरक्षा उपायों का प्रभावी कार्यान्वयन है।

विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अली मोहम्मद सागर के प्रश्न के लिखित उत्तर में परिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने कहा, ‘‘2023 में 6,120 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जो 2024 में घटकर 5,726 और 2025 में घटकर 5,287 रह गईं।’’

उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान, प्रवर्तन उपायों और बेहतर निगरानी तंत्र सहित विभिन्न सड़क सुरक्षा उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन के कारण पिछले तीन वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में गिरावट देखी गई है।

शर्मा ने कहा कि 2024 और 2025 दोनों वर्षों में 10,000 से अधिक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मंत्री ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में 6,271 स्कूल बस पंजीकृत हैं, जिनमें से 4,545 बसों का 2025 में ऑडिट किया गया।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में