Amit Shah on Naxalism: नक्सलवाद को लेकर सदन में अमित शाह की हुंकार! कहा- आदिवासियों की आवाज अब संसद तक पहुंची, बस्तर से खत्म हो चुका नक्सलवाद

नक्सलवाद को लेकर देश की संसद में चर्चा, केंद्रीय गृहमंत्री कर रहे संबोधित, Amit Shah on Naxalism in Parliament

Amit Shah on Naxalism: नक्सलवाद को लेकर सदन में अमित शाह की हुंकार! कहा- आदिवासियों की आवाज अब संसद तक पहुंची, बस्तर से खत्म हो चुका नक्सलवाद
Modified Date: March 31, 2026 / 12:24 am IST
Published Date: March 30, 2026 6:09 pm IST

नई दिल्लीः Amit Shah on Naxalism: लोकसभा में देश को वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से मुक्त करने के प्रयासों पर चर्चा हो रही है। यह चर्चा नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार की दी गई 31 मार्च की समय सीमा समाप्त होने से एक दिन पहले हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की संसद को संबोधित कर रहे हैं। लोकसभा में नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा कि रेड कॉरिडोर के 12 राज्यों और आदिवासी समाज की ओर से वह इस बहस के लिए धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी वर्षों से चाहते थे कि उनकी स्थिति संसद में उठे और दुनिया जाने, लेकिन लंबे समय तक उन्हें यह मौका नहीं मिला। अब उनकी आवाज राष्ट्रीय मंच पर पहुंची है।

Amit Shah on Naxalism: मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि 75 साल में 60 साल तो राज आपने किया तो आदिवासी विकास से क्यों बच गए। 60 साल तक घर, स्कूल, मोबाइल टॉवर नहीं पहुंचने दिया और अब हिसाब मांग रहे हो। अपने गिरेबान में झांककर देखिए।

देखिए लाइव


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।