आरएसएस है ‘राष्ट्रीय सरेंडर संघ’, खुद राम माधव ने बेनकाब किया: राहुल गांधी
आरएसएस है ‘राष्ट्रीय सरेंडर संघ’, खुद राम माधव ने बेनकाब किया: राहुल गांधी
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता राम माधव के अमेरिका में दिए एक बयान को लेकर शनिवार को दावा किया कि यह संगठन असल में ‘‘राष्ट्रीय सरेंडर संघ’’ है और उसके नेता ने ही उसे बेनकाब कर दिया है।
अमेरिका के ‘हडसन इंस्टिट्यूट’ में एक कार्यक्रम में माधव ने पिछले दिनों कहा था, ‘‘भारत ईरान से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गया, अपने विपक्ष की आलोचना के बावजूद हम रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गए, भारत ने बिना अधिक कुछ कहे 50 फीसद टैरिफ पर भी सहमति दे दी, तो फिर भारत अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए कहां पर्याप्त कोशिश नहीं कर रहा है।’’
बाद में, माधव ने माफी मांग ली और कहा कि उनकी तरफ से गलत तथ्य रखा गया था।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राष्ट्रीय सरेंडर संघ। नागपुर में फ़र्ज़ी राष्ट्रवाद, अमेरिका में शुद्ध गुलामी।’’
उन्होंने कहा कि राम माधव ने ही संघ का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है।
भाषा हक नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


