वारंगल में विरोध प्रदर्शन के दौरान आरटीसी कर्मचारी ने आत्मदाह का प्रयास किया

वारंगल में विरोध प्रदर्शन के दौरान आरटीसी कर्मचारी ने आत्मदाह का प्रयास किया

वारंगल में विरोध प्रदर्शन के दौरान आरटीसी कर्मचारी ने आत्मदाह का प्रयास किया
Modified Date: April 23, 2026 / 07:10 pm IST
Published Date: April 23, 2026 7:10 pm IST

हैदराबाद, 23 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के वारंगल जिले में बृहस्पतिवार को आरटीसी के एक बस चालक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के कर्मचारियों द्वारा उनकी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किए जाने के दौरान यह घटना घटी।

वाहन चालक शंकर गौड़ (50) ने नरसामपेट बस स्टैंड के सामने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए वारंगल के सरकारी एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रही, जिसके कारण यात्रियों को निजी परिवहन पर निर्भर रहना पड़ा।

कर्मचारियों ने टीएसआरटीसी के सरकार द्वारा अधिग्रहण समेत उनकी 32 मांगों के समर्थन में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया।

भाषा

यासिर प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में