साकेत हादसा: दिल्ली कांग्रेस ने मृतकों के लिए परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की
साकेत हादसा: दिल्ली कांग्रेस ने मृतकों के लिए परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की
नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने साकेत में एक व्यावसायिक इमारत के ढहने के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए दिल्ली सरकार से एक-एक करोड़ रुपये के मुआवाजे की मंगलवार को मांग की।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ नरेश कुमार ने एक बयान में घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे को दो दिन बीत जाने के बावजूद भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की कोई घोषणा न किया जाना “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” है।
उन्होंने कहा कि हादसे में कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, जबकि अनेक लोग घायल हुए हैं। ऐसे कठिन समय में सरकार की पहली जिम्मेदारी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना और उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
काग्रेस नेता ने मांग की “हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को तत्काल एक-एक करोड़ रुपये तथा घायलों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा घायलों के उपचार का पूरा खर्च सरकार वहन करे और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की जाए।”
साकेत इलाके में पिछले शनिवार को एक इमारत के ढहने से छह लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद गुप्ता खुद घटनास्थल पहुंची थी और उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे।
भाषा नोमान नोमान माधव
माधव

Facebook


