बीड जिले में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी में कई लोग घायल, वाहनों और दुकानों को नुकसान
बीड जिले में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी में कई लोग घायल, वाहनों और दुकानों को नुकसान
बीड, 22 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले के वडवणी कस्बे में पार्किंग को लेकर मामूली विवाद के बाद दो गुटों के बीच झड़प और पथराव हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक के पास हुई इस घटना में कई वाहनों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा, जिसके बाद प्रशासन को दंगा-रोधी दल तैनात करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के समर्थक मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।
झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। कई वाहनों को क्षति पहुंची, जबकि दुकानों के शीशे टूटने की भी सूचना है।
भाषा शुभम सुरेश
सुरेश

Facebook


