BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mausam Ki Jankari : प्रदेश में काले बादलों का साया..! इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Kaisa Hai Aaj Ka Mausam : संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश का दौर छह अगस्त को भी जारी रहने की संभावना है। Rajasthan Weather Update in Hindi

Monsoon Active in Madhya Pradesh

Monsoon Active in Madhya Pradesh

Shyam Dwivedi
Published: 05 Aug 2024 | 4:37 pmModified: 05 Aug 2024 | 4:41 pm

 Mausam Ki Jankari : जयपुर। राजस्थान के टोंक, पाली, बूंदी और भीलवाड़ा जिले में कई स्थानों पर बीते चौबीस घंटे के दौरान अत्याधिक भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कई जगह अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में मानसून की बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक चौबीस घंटे के दौरान टोंक के नगरफोर्ट में 321 मिलीमीटर (मिमी) व दूनी में 219 मिमी, पाली के सोजत में 261 मिमी, बूंदी के हिंडोली में 217 मिमी तथा भीलवाड़ा के जहाजपुर में 213 मिमी बारिश हुई जो अत्यधिक भारी बारिश श्रेणी में आती है।

read more : Bangladesh Latest News : बांग्लादेश में होगा अंतरिम सरकार का गठन, दिल्ली आ सकती हैं शेख हसीना-सूत्र 

राजस्थान में बारिश

Mausam Ki Jankari : इसी दौरान बाड़मेर के कल्याण में 190 मिमी, अजमेर के सरवाड़ में 181 मिमी, अजमेर के केकड़ी में 180 मिमी, अजमेर के गेवल में 166 मिमी, अजमेर के मांगलियावास में 155 मिमी, झालावाड़ के बकानी में 133 मिमी,बारां के किशनगंज में 158 मिमी अति भारी बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर बना ‘डीप डिप्रेशन’ आज पूर्वी राजस्थान में पहुंच गया है तथा कमजोर होकर ‘डिप्रेशन’ (अवदाब) में परिवर्तित हो गया है। इसके आगामी 24 घंटे में और धीरे-धीरे पश्चिमी राजस्थान की तरफ आगे बढ़ने तथा और कमजोर होने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

इस तंत्र के प्रभाव से आज सोमवार को अजमेर, पाली, राजसमंद, जालौर, सिरोही, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर जिलों में भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। पाली, नागौर, जोधपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (200 मिमी से अधिक) होने की संभावना है। वहीं आज भरतपुर, जयपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके अनुसार अजमेर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश का दौर छह अगस्त को भी जारी रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।

रेलवे के जोधपुर मंडल के केरला-पाली मारवाड यार्ड के मध्य जल भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार इसके कारण गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती व गाड़ी संख्या 12462 साबरमती-जोधपुर पांच अगस्त को रद्द रहेगी। इसी तरह कई ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की गई हैं और कुछ को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Kaisa Hai Aaj Ka Mausam | Rajasthan Weather Update in Hindi

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm